नीले ड्रीम, और सांप के बाद अब सूटकेस में मिला पति, खुलासे से पुलिस भी सन्न

0
नीले ड्रीम, और सांप के बाद अब सूटकेस में मिला पति, खुलासे से पुलिस भी सन्न


Last Updated:

Deoria Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति नौशाद अहमद की हत्या की और शव को ट्रॉली बैग में भरकर गेहूं के खेत में फेंक दिया. पुलिस ने टैग से पहचान की और पत्नी को गिरफ्तार किया…और पढ़ें

Deoria Newअब यूपी के देवरिया में पत्नी ने किया पति का क़त्ल

हाइलाइट्स

  • देवरिया में ट्रॉली बैग में मिला पति का शव.
  • पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या.
  • पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया, प्रेमी फरार.

देवरिया. उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ हत्याकांड के बाद पत्नी की बेवफाई के कई मामले सामने आ रहे हैं. कातिल मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ पति सौरभ की हत्या कर नीले ड्रम में दाल दिया तो वहीं रविता ने अमरदीप के प्यार में पढ़कर अपने पति अमित की हत्या कर उसे सांप से डसवा दिया. इतना ही नहीं औरैया जिले में तो नई नवेली दुल्हन ने बॉयफ्रेंड के लिए शादी के 15 दिन बाद ही पति की हत्या सुपारी देकर करवा दी. अब इसी तरह का एक मामला देवरिया जिले से सामने आया है जहां पति ट्राली बैग में मिला है. पुलिस की तफ्तीश में जो बात सामने आई है, इस मामले में भी पत्नी की बेवफाई और बोयफ़्रेंड का एंगल है.

दरअसल, जिले तरकुलवा थाना क्षेत्र में ट्रॉली बैग में अज्ञात युवक का शव मिला था. पोलइ ने ममेल की तफ्तीश शुर की तो शव की पहचान मईल थाना क्षेत्र के रहने वाले नौशाद अहमद के रूप में हुई. जांच आगे बढ़ी तो खुलासे से पुलिस भी भौंचक्की रह गई. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी. हत्या की वजह इश्क में पति का रोड़ा बनना निकलकर सामने आया है. फ़िलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि प्रेमी फरार है. हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है.

दरअसल, नौशाद अहमद का शव गेहूं के खेत में एक ट्राली बैग के अंदर मिला था. पुलिस ने सूटकेस पर लगे टैग से मृतक के पिता की पहचान की, उसके बाद पूरा मामला खुल गया. मृतक की पत्नी ने नौशाद की हत्या के लिए अपने ही प्रेमी को सुपारी दी थी. दोनों ने मिलकर नौशाद की हत्या की और फिर उसी के ट्राली बैग में भरकर शव को ठिकाने लगा दिया.

भांजे से बन गया था अवैध संबंध 
इस हत्याकांड से गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है. ग्रामीणों के मुताबक नौशाद सऊदी में काम करता था.  एक सफ्ताह पहले ही लौट कर आया था. ग्रामीणों के मुताबिक नौशाद के सऊदी में काम करने की वजह इ उसकी आर्थिक मजबूत हो गई थी. इसके बाद गांव से बाहर जमीन लेकर मकान बनवाकर रहने लगा था. लेकिन उसकी पत्नी के अवैध संबंध भांजे से हो गए थे. जिसकी जानकारी गांव के अलावा नौशाद को भी हो गई. जिसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें फैसला हुआ कि नौशाद की पत्नी और भांजे एक दूसरे से नहीं मिलेंगे. लेकिन नौशाद के सऊदी जाते ही उसकी पत्नी का प्रेम फिर परवान चढ़ने लगा.

ऐसे कातिल पत्नी तक पहुंची पुलिस 
नौशाद की हत्या के बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने शव को उसी सूटकेस बाहर दिया जिसे वह सऊदी से लेकर आया था. जल्दबाजी में टैग और कुछ कागज ट्राली बैग में ही रह गए. जिसके आधार पर पुलिस गांव तक पहुंची और कटी पत्नी को गिरफ्तार किया. नौशाद की हत्या के बाद बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अपनी मां को कोस रही है. ग्रामीणों की भी मांग है कि कातिल पत्नी को फांसी हो.

homeuttar-pradesh

नीले ड्रीम, और सांप के बाद अब सूटकेस में मिला पति, खुलासे से पुलिस भी सन्न



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *