‘कलमा पढ़ाकर’ थाने पहुंची युवती, बोली – ‘दो मौलानाओं को बुलाया…’ शिकायत सुन सन्न रह गई पुलिस

0
‘कलमा पढ़ाकर’ थाने पहुंची युवती, बोली – ‘दो मौलानाओं को बुलाया…’ शिकायत सुन सन्न रह गई पुलिस


Last Updated:

UP Latest News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हरिद्वार की एक युवती सिटी कोतवाली पहुंची. उसने बताया कि सहारनपुर जनपद के देवबंद निवासी बाबर नाम ने अपना नाम सोनू बताकर दोस्ती की. फिर काम दिलाने का झांसा देक…और पढ़ें

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में सामने आया धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला..

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि सहारनपुर जनपद के देवबंद निवासी बाबर नाम के एक युवक ने हरिद्वार की युवती को अपना नाम सोनू बताकर दोस्ती की. फिर काम दिलाने का झांसा देकर मुजफ्फरनगर में लाकर रेप किया. आरोप है कि कलमा पढ़वाकर मौलवियों ने युवती का जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया. उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी एक युवती ने रविवार को मुजफ्फरनगर जनपद की नगर कोतवाली में पहुंचकर लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित युवती का आरोप है कि बाबर नाम के इस आरोपी युवक ने अपना नाम सोनू बताकर काम दिलाने का झांसा देते हुए मुजफ्फरनगर में लाया. उसका रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन भी कराया.

पीड़ित युवती ने बताया, ‘लड़का सोनू कुमार मुझे मुझे बहादराबाद में ही मिला था. उसने मुझे यह बोला था कि वह भगवानपुर का है और वहां पर मेरा फॉर्म भी है. वहीं पर काम दूंगा. मैं हर तरह से तुम्हारी मदद करूंगा. बाद में पता चला कि वह मुस्लिम है. मुझे मुजफ्फरनगर लेकर आया था. लद्धावाला में मेरे साथ गलत काम किया. दो मौलाना को बुलाकर मेरे साथ कलमा भी पढ़ाया. कहा कि तुम मुस्लिम हो चुकी हो. फिर मैंने कहा कि मुझे अपने घर लेकर चलो तो उन्होंने साफ मना कर दिया था. मेरी वीडियो भी बना रखी थी. वीडियो के जरिए बहुत ज्यादा टॉर्चर किया है.’

सीओ राजू कुमार साव ने बताया, ‘कल थाना कोतवाली नगर में बहादराबाद हरिद्वार उत्तराखंड की रहने वाली एक महिला ने आकर यहां प्रार्थना पत्र दिया. बताया कि गोपाली देवबंद जनपद सहारनपुर का रहने वाला एक युवक जिसका नाम बाबर है, उसने अपना नाम परिवर्तन करके महिला से नजदीकी की. रिलेशनशिप में आया और उसे कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर में लाकर उसके साथ गलत काम किया. उसका धर्म परिवर्तन कराया. तहरीर प्राप्त होने पर कोतवाली नगर में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे घटनाक्रम की जांच प्रारंभ कर दी गई है. साक्ष्यों के आधार पर जैसा भी तथ्य सामने आएगा, विधिक कार्रवाई उसी के अनुसार की जाएगी. अभी पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. चूंकि अभी तहरीर प्राप्त हुई है, मुकदमा लिखा गया है, सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है.’

homeuttar-pradesh

थाने पहुंची युवती, बोली – ‘दो मौलानाओं को बुलाया…’ शिकायत सुन हिल गई पुलिस



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *