रामपुर में खुद का कारोबार करने के लिए सरकार दे रही है बिना ब्याज 5 लाख का लोन, जानें कैसे करें आवेदन
Last Updated:
Government Scheme: अगर आप युवा हैं और खुद का रोजगार स्थापित करना चाहते हैं, तो रामपुर में भी उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना शुरू हो चुकी है. इसके तहत आपको 5 लाख तक का बिना ब्याज के लो…और पढ़ें
जानकारी देते अधिकारी
हाइलाइट्स
- रामपुर में 5 लाख तक का बिना ब्याज लोन मिलेगा
- 21 से 40 साल के युवा आवेदन कर सकते हैं
- आवेदन के लिए आठवीं पास होना जरूरी है
रामपुर:- अगर आप भी खुद का कोई छोटा कारोबार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की वजह से रुक गए हैं तो अब आपके पास अच्छा मौका है. उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना रामपुर में भी शुरू हो चुकी है. इस योजना के ज़रिए युवाओं को बिना ब्याज के लोन और सब्सिडी दी जा रही है, जिससे वे अपना व्यापार शुरू कर सकें. अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो डिटेल जान लीजिए
सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ने दी जानकारी
इस योजना के बारे में सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पुष्प राज सिंह ने बताया, कि इस योजना का मकसद जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है और जिले में 2200 युवाओं को रोजगार देने का हमारा लक्ष्य है. आगे उन्होंने बताया, अगले 10 सालों में 10 लाख छोटे उद्योग खड़े किए जाएं इसके लिए पढ़े-लिखे और प्रशिक्षित युवाओं को आर्थिक मदद दी जाएगी. आवेदन के लिए कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है, लेकिन इंटरमीडिएट पास युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. आगे उन्होंने बताया, कि इस योजना से जुड़ने के लिए युवाओं को पहले से किसी न किसी सरकारी प्रशिक्षण योजना से जुड़े रहना होगा, जैसे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना , एक जनपद एक उत्पाद योजना या किसी स्किल डेवलपमेंट कोर्स से
5 लाख तक का लोन दिया जाएगा बिना ब्याज
आगे सहायक प्रबंधक ने बताया, कि इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज के दिया जा रहा है. अगर आपकी योजना 10 लाख रुपये तक की है तो बाकी की रकम आपको खुद जुटानी होगी. सामान्य वर्ग के लोगों को 15%, ओबीसी वर्ग को 12.5%, और एससी/एसटी या दिव्यांगजन को 10% का अंशदान खुद करना होगा. वहीं इस योजना में सबसे खास बात ये है, कि चार साल तक आपको लोन पर कोई ब्याज नहीं देना होगा. इसके अलावा अगर आप डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो हर ट्रांजैक्शन पर एक रुपये और साल में अधिकतम दो हजार रुपये का अलग से अनुदान मिलेगा.
21 से 40 साल के युवा कर सकते हैं आवेदन
आगे उन्होंने बताया, कि 21 से 40 साल तक की उम्र के युवा इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और एक बिजनेस प्लान जरूरी होगा. अगर आप पूरी तैयारी के साथ आवेदन करते हैं तो सरकार आपके सपने को हकीकत में बदलने में मदद करेगी.