झांसी में 8000 से अधिक लोगों को मिला रोजगार, 85 कंपनियां हुई शुरू

0
झांसी में 8000 से अधिक लोगों को मिला रोजगार, 85 कंपनियां हुई शुरू


Last Updated:

Jhansi Investors Summit: यूपी के झांसी में इन्वेस्टर्स समिट के तहत 85 इकाइयों ने कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया गया है, जिससे 8482 लोगों को रोजगार मिला है. 348 एमओयू में से 173000 रोजगार सृजन का अनुमान है.

कम्पनियां हुई शुरु 

हाइलाइट्स

  • झांसी में 85 इकाइयों ने कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया.
  • 8482 लोगों को रोजगार मिला है.
  • झांसी में 173000 रोजगार सृजन का अनुमान है.

झांसी: यूपी में इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित करने की योगी सरकार की कोशिशों का असर दिखाई देने लगा है. झांसी जिले में एमओयू करने वाली इकाइयों में से 85 इकाइयों ने कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत कर दी है. इन इकाइयों में प्रोडक्शन की शुरुआत होने से 8482 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. आने वाले समय में कमर्शियल प्रोडक्शन की इकाइयों की संख्या बढ़ने पर रोजगार के अवसरों की संख्या में और इजाफा होगा. ऐसे में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि अधिक से अधिक इकाइयों में कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत कराई जाए.

8482 लोगों को मिला रोजगार

झांसी जिले में इन्वेस्टर समिट के माध्यम से 348 एमओयू किए गए हैं. ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरिमनी के लिए जनपद झांसी की 185 इकाइयों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें से 85 इकाइयों में कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत हो चुकी है. इनके माध्यम से रोजगार सृजन किया जा रहा है. 8482 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए. जिले में एमओयू हस्ताक्षरित सभी इकाइयों के माध्यम से 173000 रोजगार के अवसर सृजित किए जाने का अनुमान है. शॉर्टलिस्ट की गई सभी इकाइयों में कमर्शियल प्रोडक्शन जल्द शुरू किए जाने की कवायद चल रही है.

अन्य कंपनियां जल्द होंगी शुरू

झांसी के मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि झांसी में अब तक 85 इकाइयों द्वारा कॉमर्शियल प्रोडक्शन शुरू किया जा चुका है. इनके माध्यम से रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो रहे हैं. निवेशकों के सामने आ रही समस्याओं को दूर करते हुए जीबीसी रेडी 177 इकाईयों में जल्द से जल्द प्रोडक्शन शुरुआत किए जाने की कोशिश चल रही है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

झांसी में 8000 से अधिक लोगों को मिला रोजगार, 85 कंपनियां हुई शुरू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *