जंगल में घूम रहे थे पर्यटक, अचानक सामने से आ गया खूंखार बाघ, फिर…वीडियो हो रही वायरल

0
जंगल में घूम रहे थे पर्यटक, अचानक सामने से आ गया खूंखार बाघ, फिर…वीडियो हो रही वायरल


Last Updated:

Dudhwa National Park : दुधवा नेशनल पार्क, लखीमपुर खीरी में सैलानियों ने किशनपुर सेंचुरी रेंज में बाघिन और उसके दो शावकों का दीदार किया. दुधवा टाइगर रिजर्व बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है.

X

दुधवा नेशनल पार्क 

हाइलाइट्स

  • सैलानियों को दुधवा नेशनल पार्क में बाघिन और शावक दिखे.
  • सैलानियों ने बाघिन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया.
  • दुधवा टाइगर रिजर्व में बंगाल टाइगर्स की संख्या बढ़ रही है.

अतीश त्रिवेदी/लखीमपुर खीरी : यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा नेशनल पार्क में लगातार देश-विदेश से सैलानी वन्यजीवों का दीदार करने के लिए आ रहे हैं. ऐसे में जैसे ही सैलानी दुधवा के किशनपुर सेंचुरी रेंज में जिप्सी पर सवार होकर जंगल की ओर निकले. अचानक जंगल के रास्ते पर सैलानियों को बाघ के दीदार करीब से हुए. जिसका  सैलानियों ने वीडियो बना लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सैलानी बाघों का दीदार करने के लिए हजारों रुपए खर्च करके उत्तर प्रदेश के दुधवा टाइगर रिजर्व के  जंगलों में आते हैं.

बंगाल टाइगर्स की खासियत 

दुधवा नेशनल पार्क के जंगलों में बाघों की संख्या में इजाफा हो रहा है. दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में बंगाल टाइगर्स प्रजाति के बाघ पाए जाते हैं. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान बंगाल टाइगर्स के लिए प्रसिद्ध है. बंगाल टाइगर साइबेरियाई बाघ के बाद बाघ की दूसरी सबसे बड़ी उप-प्रजाति है. इसमें काली धारियों के साथ नारंगी रंग का विशिष्ट बाघ कोट होता है. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में बंगाल टाइगर्स के अलावा, अन्य वन्यजीवों में तेंदुए, हाथी, भालू और पक्षियों की 450 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं.

दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघों की बहार आई हुई है. यहां बाघों के साथ पर्यटक भी बढ़ रहे हैं. यहां के बाघ हमेशा से पर्यटकों को आकर्षित करते रहे हैं. लखीमपुर खीरी का किशनपुर रेंज बाघों को भी खूब रास आ रहा है.

बीते दिनों यहां जंगल सफारी करने आए सैलानियों को बाघिन अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी. बाघिन को ठीक सामने देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे. बाघिन फैमिली को देखकर सैलानियों के जिप्सी के पहिये थम गए थे.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

जंगल में घूम रहे थे पर्यटक, अचानक सामने से आ गया खूंखार बाघ, वीडियो वायरल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *