सानिया ने इस खेल में जीते 35 मेडल, मुरादाबाद की बेटी की हर कोई कर रहा तारीफ
Last Updated:
Moradabad News Hindi: फुटबॉल खिलाड़ी सानिया सलीम मुरादाबाद से हैं, जिन्होंने 35 स्टेट मेडल जीते हैं. वह रेफरी भी हैं और बच्चों को प्रशिक्षण देती हैं. उनका सपना इंडिया के लिए खेलना है.
football player
हाइलाइट्स
- सानिया सलीम ने 35 स्टेट मेडल जीते हैं.
- वह रेफरी भी हैं और बच्चों को प्रशिक्षण देती हैं.
- उनका सपना इंडिया के लिए खेलना और रेलवे में नौकरी पाना है.
मुरादाबाद: मुरादाबाद में एक फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो फुटबॉल के क्षेत्र में धूम मचा रही हैं. उन्होंने कई दर्जन मेडल जीते हैं. इसके अलावा, वह रेफरी भी हैं और बच्चों को प्रशिक्षण देती हैं ताकि बच्चे भी इस क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना भविष्य बना सकें.
कई प्रतियोगिताओं में किया है पार्टिसिपेट
फुटबॉल खिलाड़ी सानिया सलीम ने बताया कि मैं फुटबॉल खेलती हूं और सिखाती भी हूं. मैं पिछले 2 साल से इस क्षेत्र में हूं. मैंने कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और वहां से मेडल जीते हैं. आगरा, बाराबंकी, लखनऊ सहित कई शहरों में प्रतियोगिताओं में भाग लेकर मैंने मेडल जीते हैं. अभी तक मेरे पास करीब 35 मेडल हैं. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि मैं भारत के लिए फुटबॉल खेलूं और मेडल जीतूं.
रेलवे में करनी है जॉब
इसके अलावा मेरा सपना रेलवे विभाग में इसी खेल की फीस से नौकरी प्राप्त करने का है. इसमें मुझे परिवार और कोच का बहुत अच्छा समर्थन मिला है. सबसे ज्यादा समर्थन मेरे पिता का है. नासिर कमाल और माधुरी ने मुझे रेफरी के क्षेत्र में लाने में मदद की. उन्हीं के समर्थन से मैं यहां तक पहुंची हूं. उन्होंने मुझे बताया कि रेफरी का एग्जाम देकर आप रेफरी बन सकती हैं. मेरी पहली पोस्टिंग बरेली में हुई थी. उसके बाद मैं लखनऊ, आगरा सहित कई जगहों पर बच्चों को प्रशिक्षण देने जा चुकी हूं.