गर्मियों में छोटे जानवरों के लिए ये बीमारियां बन सकती हैं जानलेवा! ऐसे रखें…

0
गर्मियों में छोटे जानवरों के लिए ये बीमारियां बन सकती हैं जानलेवा! ऐसे रखें…


Last Updated:

Pet Care Tips: गर्मियों में पालतू जानवरों, खासकर कुत्ते और बिल्लियों में स्किन इंफेक्शन और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. पशु विशेषज्ञ डॉ. रजनीश सिंह के अनुसार, नियमित सफाई और देखभाल से इनसे बचाव संभव है.

X

जानकारी देते डॉक्टर

हाइलाइट्स

  • गर्मियों में पालतू जानवरों में स्किन इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है.
  • नियमित सफाई और देखभाल से बीमारियों से बचाव संभव है.
  • पालतू जानवरों में असामान्य गतिविधि दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Pet Care Tips: अगर आप छोटे पशु जैसे कुत्ता और बिल्ली पालने के शौकीन हैं, तो गर्मियों में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. इन दिनों बढ़ते तापमान के कारण कई प्रकार की बीमारियां छोटे पशुओं में तेजी से फैल रही हैं. अगर समय रहते इन बीमारियों से बचाव नहीं किया गया, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं, और आपके पालतू जानवर की जान भी जा सकती है.

गर्मियों में सावधानी जरूरी
लोकल18 से बात करते हुए पशु विशेषज्ञ डॉ. रजनीश सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में कई बीमारियां छोटे जानवरों में तेजी से फैल रही हैं. खासकर कुत्ते और बिल्लियों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है. गर्मियों में लापरवाही के कारण जानवरों की स्थिति बिगड़ सकती है, और कई बार तो यह उनकी मौत का कारण बन सकती है. डॉ. सिंह के अनुसार, यदि आप पालतू जानवर पालते हैं तो इस मौसम में उन्हें अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है.

इन बीमारियों का बढ़ रहा है खतरा
डॉ. सिंह के अनुसार, इस मौसम में सबसे अधिक स्किन इंफेक्शन, जैसे कि फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन, देखने को मिल रहे हैं. इन संक्रमणों के कारण जानवरों में खुजली होती है, बाल झड़ने लगते हैं, और कभी-कभी घाव भी हो जाते हैं. इसके अलावा, वायरल बीमारियों का भी खतरा बना रहता है, जिनमें मिर्गी जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं- जानवरों को झटके आते हैं और मुंह से झाग निकलता है. यह बीमारी काफी खतरनाक होती है और इसका कोई खास इलाज नहीं है. डॉ. सिंह ने बताया कि किलनी (टिक) की समस्या भी बढ़ने लगी है, जिससे जानवरों के बाल झड़ने लगते हैं और कमजोरी बढ़ने लगती है. कई मामलों में यह स्थिति जानवर की जान के लिए भी खतरे की वजह बन सकती है.

देखभाल में रखें इन बातों का ध्यान
अगर आप चाहते हैं कि आपका पालतू जानवर गर्मी में सुरक्षित और स्वस्थ रहे, तो उसे नियमित रूप से नहलाना चाहिए. लेकिन नहलाने के बाद उसके बालों को पूरी तरह से सुखाना बेहद जरूरी है. अगर बाल गीले रह जाते हैं तो यह संक्रमण का कारण बन सकते हैं और जानवरों में खुर जैसी बीमारी हो सकती है, जिससे उनके बाल झड़ने लगते हैं. डॉ. सिंह ने बताया कि यह बाल झड़ना इतना गंभीर हो सकता है कि जानवर की जान भी जा सकती है.

इन बातों का रखें खास ध्यान
गर्मी के मौसम में पालतू जानवरों की सफाई और स्किन देखभाल में बिल्कुल लापरवाही न करें. समय-समय पर उन्हें टिक-फ्री शैम्पू से नहलाएं, डॉक्टर से चेकअप कराएं और साफ-सफाई का खास ख्याल रखें. अगर जानवर में किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि, स्किन पर लाल चकत्ते या बालों का गिरना दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. थोड़ी सी सतर्कता से आप अपने पालतू जानवर को गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

गर्मियों में छोटे जानवरों के लिए ये बीमारियां बन सकती हैं जानलेवा! ऐसे रखें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *