20 हजार लागत…2 बीघा जमीन…पढ़े लिखे किसान ने शुरू की इस चीज की खेती…कमाई हो रही 90 हजार

0
20 हजार लागत…2 बीघा जमीन…पढ़े लिखे किसान ने शुरू की इस चीज की खेती…कमाई हो रही 90 हजार


Last Updated:

Agriculture Tips: आज हम आपको गोंडा के एक ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गेंदा और गुलाब के फूलों की खेती के जरिए सालाना लाखों रुपये बचा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं किसान से कैसे करते हैं वह खेती

X

गेंदे के फूल की खेती 

हाइलाइट्स

  • मोहम्मद आसिफ ने फूलों की खेती से लाखों की कमाई की
  • गोंडा के किसान आसिफ ने गुलाब और गेंदा की खेती शुरू की
  • 2 बीघा में 20 हजार लागत से 90 हजार का मुनाफा

गोंडा: बहुत से किसान खेती से अच्छी मुनाफा न होने पर निराश हो जाते हैं, लेकिन उसके पीछे कारण होता है फसल की सही तरीके से जानकारी न होना. आज हम आपको ऐसे किसान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गेजुएट हैं, किसी कारण से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी, लेकिन आज खेती के जरिए सालाना लाखों रुपये की इनकम कर रहे हैं. उनका सालाना लाखों का टर्नओवर है. दरअसल ये हैं गोंडा जिले के किसान मोहम्मद आसिफ, जिन्होंने फूलों की खेती शुरू की और आज वे अच्छी खासी मुनाफा कमा रहे हैं, तो चलिए आसिफ से ही जानते हैं गेंदा के फूलों की खेती के बारे में कैसे होती है और कितनी मुनाफा होती है इससे

किसान ने दी जानकारी
लोकल 18 से बातचीत के दौरान मोहम्मद आसिफ बताते हैं, कि फूलों की खेती का आइडिया उनको उनके पिता को देखकर आया, फिर उन्होंने काफी रिसर्च की और गोंडा के वातावरण में गुलाब और गेंदे के फूल की खेती की जानकारी ली और फिर इन फूलों की खेती की शुरुआत की. आज इससे सालाना उन्हें लाखों की इनकम हो रही है. अपनी पढ़ाई को लेकर मोहम्मद आसिफ बताते हैं, कि ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी, लेकिन कुछ पारिवारिक कारणों से उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी. इसके बाद उन्होंने अपने भविष्य को नई दिशा देने की ठानी. उन्होंने खेती के क्षेत्र में कुछ अलग करने का सोचा और फूलों की खेती की ओर कदम बढ़ाया.

गुलाब व गेंदा बाजार में बिकता है अच्छे दाम में
मोहम्मद आसिफ बताते हैं कि शुरुआत में छोटे स्तर पर यह काम शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे मेहनत रंग लाई और अब उनका सालाना टर्नओवर लाखों में पहुंच गया है. उनके खेतों में उगने वाले गुलाब और गेंदे के फूल आसपास के बाजारों में अच्छी कीमतों पर बिकते हैं. मोहम्मद आसिफ की यह सफलता न सिर्फ उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि यह गोंडा और आसपास के युवाओं के लिए भी प्रेरणा है कि अगर मेहनत और सही दिशा में काम किया जाए तो खेती से भी अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है.

कितनी होती है कमाई
मोहम्मद आसिफ आगे बताते हैं कि गेंदे का पौधा लगाने के ढाई से 3 महीने बाद फूल आना शुरू हो जाता है. बनारसी गेंदा वैरायटी का फूल की खेती काफी अच्छी होती है. आगे वे बताते हैं, कि दो बीघा में एक दिन में लगभग 70 से 80 किलो गेंदे का फूल निकलता है. सप्लाई को लेकर वे बताते हैं, कि लखनऊ और गोंडा मंडी में की जाती है साथ ही उसके बाद आसपास के लोग भी हमारे यहां से फूल ले जाते हैं.  वहीं कमाई को लेकर उन्होंने बताया, कि 2 बीघा में लगभग 20 से 25 हजार की लागत आती है और 80 से 90 हजार रुपए का मुनाफा हो जाता है वह भी केवल 3 महीने में.

homeagriculture

20 हजार लागत, 2 बीघा जमीन, किसान इसकी खेती से कमा रहा 90 हजार, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *