कहीं एजेंट समझ दलाल से ट्रेन टिकट तो नहीं ले रहे! सतर्क रहें,हो सकते है परेशान

0
कहीं एजेंट समझ दलाल से ट्रेन टिकट तो नहीं ले रहे! सतर्क रहें,हो सकते है परेशान


Last Updated:

Indian Railway- कहीं एजेंट समझकर दलाल से टिकट तो नहीं ले रहे हैं. अगर ऐसा है तो आप सफर के दौरान या पहले परेशान हो सकते हैं. इसलिए सतर्क होकर टिकट बुक कराएं.

सांकेतिक फोटो

नई दिल्‍ली. कंप्‍यूटर फ्रेंडली न होने या विंडो में लगने वाली लाइन से बचने के लिए कहीं एजेंट समझकर दलाल से टिकट तो नहीं ले रहे हैं. अगर ऐसा है तो आप सफर के दौरान या पहले परेशान हो सकते हैं. इसलिए टिकट लेने से पहले यह कंफर्म कर लें कि वो आईआरसीटीस का एजेंट ही हो. क्‍योंकि भारतीय रेलवे ने स्‍पेशल आपरेशन चलाकर ऐसे 27 दलालों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 200 के करीब टिकट जब्‍त की गयी, जो यात्रियों ने बुक कराई थीं.

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ के तहत दलालों के खिलाफ कार्रवाई रजिर्व बर्थ के लिए रेलवे टिकट की खरीद दलालों द्वारा टिकटों को थोक में लिया जा रहा था. इससे कन्फर्म रेलवे आरक्षण को ऑनलाइन कॉर्नर करने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर का इस्‍तेमाल किया जा रहा है. इसका असर था कि आम यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रही थीं.

आरपीएफ दलाली (अनधिकृत रूप से रेलवे टिकटों का कारोबार करने) में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. आरपीएफ द्वारा चलाए गए मिशन “उपलब्ध” के तहत 27 दलालों को गिरफ्तार किया गया तथा 1,35,072/- रुपये मूल्य की 94 भविष्‍य यात्रा टिकटें तथा 2,46,317/- रुपये मूल्य की 108 पूर्व यात्रा टिकटें जब्त की गईं. इतना ही नहीं इस दौरान 73 पहचान पत्र ब्लॉक किए गए.

यात्रियों का सामान वापस किया गया

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने लगभग 498 से अधिक सामान को उचित सत्यापन के बाद यात्रियों को वापस किया गया है. आरपीएफ ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत यात्रियों के लिए यह सेवा कर रहा है. यह अभियान पूरे देश में चलता रहा है. यात्रियों का सामान अगर गुम हो जाए तो आरपीएफ का सूचना देनी होती है. इसके बाद बरामदगी के बाद इसे यात्रियों को वापस किया जा जाता है.

ऑपरेशन अमानत एवं ऑपरेशन उपलब्ध से यात्रियों को राहत

आरपीएफ द्वारा चलाए जा ऑपरेशन अमानत और ऑपरेशन उपलब्ध में विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं. रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों को सुरक्षा के साथ-साथ, आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए काम कर रही है. इतना ही नहीं रेलवे संपत्ति, यात्री और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली आरपीएफ ग्राहकों को सुरक्षित माल परिवहन सेवा प्रदान करने में भी मदद करती है.

ऐसे पहचाने दलाल को

रेलवे मंत्रालय के अनुसार अगर ट्रेन में वेटिंग होने के बाद भी दलाल कंफर्म टिकट दिलवा रहा है तो आप समझ लें कि आईआरसीटीसी का एजेंट नहीं होगा. क्‍योंकि एजेंट वेटिंग के बावजूद कंफर्म टिकट नहीं दिलवा सकता है. इसके अलावा टिकट लेते समय देखें कि आपका पूरा नाम लिखा है. क्‍योंकि दलाल कई बार आधे अधूरे नाम वाले दूसरे का टिकट आपको दे देते हैं. सफर के दौरान परेशानी हो सकती है.

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

कहीं एजेंट समझ दलाल से ट्रेन टिकट नहीं ले रहे! सतर्क रहें,हो सकते हैं परेशान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *