GATE में देशभर में 60वीं रैंक लाकर चमके अभिषेक श्रीवास्तव, अब है वैज्ञानिक बनने का सपना
Last Updated:
अभिषेक श्रीवास्तव ने गेट 2024 में ऑल इंडिया रैंक 60 हासिल कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया. उन्होंने बीटेक के साथ गेट की तैयारी की और भविष्य में वैज्ञानिक बनने का सपना रखते हैं.
अभिषेक श्रीवास्तव का कमाल
हाइलाइट्स
- अभिषेक श्रीवास्तव ने GATE 2024 में ऑल इंडिया रैंक 60 हासिल की.
- अभिषेक ने बीटेक के साथ गेट की तैयारी की और सफलता पाई.
- अभिषेक का सपना है भविष्य में वैज्ञानिक बनना.
सुल्तानपुर: अगर दिल में जुनून और मेहनत करने का हौसला हो, तो कोई भी सपना सच किया जा सकता है. इस बात को साबित कर दिखाया है बनारस के रहने वाले अभिषेक श्रीवास्तव ने. उन्होंने गेट (GATE) परीक्षा 2024 में पूरे भारत में 60वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने कॉलेज का, बल्कि पूरे परिवार और जिले का नाम रोशन कर दिया है.
अभिषेक इस समय सुल्तानपुर स्थित केएनआईटी (KNIT) से बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई कर रहे हैं. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने गेट की भी तैयारी की और शानदार सफलता हासिल की. खास बात यह है कि अभिषेक ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ऑल इंडिया रैंक 60 और इलेक्ट्रॉनिक्स में 191वीं रैंक प्राप्त की है.
ऐसे की तैयारी
लोकल 18 से बातचीत में अभिषेक ने बताया कि उन्होंने बीटेक के दौरान ही गेट की तैयारी शुरू कर दी थी. इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग की मदद ली और अपने कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. सौरभ मणि त्रिपाठी का मार्गदर्शन भी प्राप्त किया. उनकी मेहनत और सही दिशा में की गई तैयारी का ही नतीजा है कि उन्हें यह बड़ी कामयाबी मिली.
परिवार ने दिया पूरा सहयोग
अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई बनारस जिले से की है और यहीं से उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. इसके बाद उन्होंने बीटेक के लिए सुल्तानपुर का रुख किया. अभिषेक के पिता बैग का व्यवसाय करते हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं. अभिषेक बताते हैं कि उनके माता-पिता ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और हर परिस्थिति में उनका हौसला बढ़ाया. यही वजह है कि आज अभिषेक ने पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.
वैज्ञानिक बनने का सपना
अभिषेक की नजरें अब भविष्य पर हैं. वे महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को अपना आदर्श मानते हैं और भविष्य में एक वैज्ञानिक बनना चाहते हैं. उनका सपना है कि वे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में योगदान देकर भारत के विकास में अहम भूमिका निभाएं. अभिषेक की कहानी आज के युवाओं को यह सिखाती है कि अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए और सही दिशा में की जाए, तो कोई भी मुकाम नामुमकिन नहीं है.

मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ें
मनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब… और पढ़ें