Delhi NCR Summer Vacation: दिल्ली एनसीआर में इस डेट से बंद हो जाएंगे सभी स्कूल, 45 दिन तक मौज में रहेंगे बच्चे

0
Delhi NCR Summer Vacation: दिल्ली एनसीआर में इस डेट से बंद हो जाएंगे सभी स्कूल, 45 दिन तक मौज में रहेंगे बच्चे


नई दिल्ली (Delhi NCR Summer Vacation). दिल्ली एनसीआर के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए बड़ी खबर है. दिल्ली एनसीआर के प्राइवेट स्कूलों में समर वेकेशन शुरू होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के ज्यादारर प्राइवेट स्कूल कल यानी 17 मई 2025 से बंद हो जाएंगे. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन 11 मई 2025 से शुरू हो गई थी. इसके बाद से ही स्टूडेंट्स प्राइवेट स्कूल में छुट्टी की डेट का इंतजार कर रहे थे.

दिल्ली-एनसीआर के प्राइवेट स्कूलों में 17 मई 2025 (शनिवार) से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. दिल्ली एनसीआर के सभी प्राइवेट स्कूल 30 जून 2025 तक बंद रहेंगे. जिन स्कूलों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं, वहां एग्जाम खत्म होने के बाद ही समर वेकेशन शुरू होगी. स्टूडेंट्स को कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद के स्कूलों में समर वेकेशन कब से शुरू होगी, इसका अपडेट आप स्कूल से भी पता कर सकते हैं.

सरकारी स्कूल में मिलेंगी ज्यादा छुट्टियां
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के सभी सरकारी और सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2025 तक समर वेकेशन की जानकारी दी है. इस दौरान दिल्ली के सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे. सर्कुलर में स्पष्ट कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर गर्मी की छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं. हालांकि यह मौसम पर निर्भर करेगा. वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के स्टूडेंट्स के लिए(सुबह 07.30 से 10.30 बजे तक) रेमेडियल क्लास चलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- स्कूल से गायब रहने वाले रहें Alert, बिना बताए छुट्टी ली तो खैर नहीं!

समर वेकेशन में क्या करें?
दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में समर वेकेशन की घोषणा हो गई है. वहीं, एमपी, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के स्कूल स्टूडेंट्स समर वेकेशन पर लेटेस्ट अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. सभी राज्यों में समर वेकेशन 30-45 दिनों तक रहती है. स्टूडेंट्स चाहें तो इस समय अपना कोर्स पूरा कर सकते हैं, होमवर्क पूरा कर सकते हैं या कहीं घूमने भी जा सकते हैं. कई स्टूडेंट्स इस दौरान हॉबी कोर्स भी जॉइन करते हैं.

सेहत का रखें ख्याल
राज्य में गर्मी बढ़ने पर समर वेकेशन की घोषणा की जाती है. इसका साफ उद्देश्य है, बच्चों को अत्यधिक गर्मी से बचाना. स्कूल जाने पर छोटे बच्चे हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं. बदलते मौसम में ज्यादातर बच्चे तबियत खराब होने की शिकायत करते हैं. ऐसे में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने पर उन्हें घर में रहने का मौका मिलता है. इस दौरान बच्चों को धूप में निकलने से बचना चाहिए. कोई जरूरत हो तो अच्छी तरह से कवर होकर निकलें और थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें.

यह भी पढ़ें- हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा?, bseh.org.in पर देखें अपडेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *