ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यूवल अब आसान, घर बैठे झट से बनवाएं,जानें तरीका
Last Updated:
गाजियाबाद में अब वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन और आधार प्रमाणीकरण से घर बैठे प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. यह सुविधा समय और मेहनत बचाती है.
गाजियाबाद के लोगाें को हो रहा है फायदा.
गाजियाबाद. अब वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए परिवहन विभाग के कार्यालय या जनसुविधा केंद्र जाने की जरूरत नहीं है. वे घर बैठे ऑनलाइन आवेदन और आधार के जरिए यह प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं. इस सुविधा ने लोगों का समय और मेहनत दोनों बचा रही है.
परिवहन विभाग ने अपनी कई सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है. इनमें ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाण पत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, वाहन स्थानांतरण और अन्य सेवाएं शामिल हैं. अब ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है. अब लोग बिना कहीं जाए इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं.
गाजियाबाद के सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने बताया कि अगर ड्राइविंग लाइसेंस आधार नंबर से लिंक है, तो नवीनीकरण की प्रक्रिया घर से ही हो सकती है. इसके लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर जाना होगा. वहां ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन करना है. आवेदन के बाद आधार प्रमाणीकरण पूरा करके प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा सकता है. अगर किसी को कोई परेशानी होती है, तभी परिवहन कार्यालय या जनसुविधा केंद्र जाना होगा.
आधार सर्टिफाइड की वजह से यह प्रक्रिया अब बहुत आसान और पारदर्शी हो गई है. इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि अनावश्यक परेशानियों से भी बचा जा सकता है. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो व्यस्त रहते हैं या कार्यालय जाने में असमर्थ हैं.
परिवहन विभाग का यह कदम डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाना है. गाजियाबाद के वाहन चालकों ने इस सुविधा की सराहना की है. अब वे बिना लंबी कतारों और कागजी कार्रवाई के अपने ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कर सकते हैं.
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज… और पढ़ें