रायबरेली वालों हो जाओ तैयार! आ रही हैं 35 नई मिनी बसें, अब सफर होगा सुपरफास्ट

0
रायबरेली वालों हो जाओ तैयार! आ रही हैं 35 नई मिनी बसें, अब सफर होगा सुपरफास्ट


Last Updated:

Raebareli Latest News: रायबरेली के ग्रामीण इलाकों में यात्रा अब और भी आसान होगी. शासन द्वारा मंजूर 35 नई मिनी बसें जल्द ही संकरी सड़कों पर चलना शुरू करेंगी, जिससे सुदूर इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय…और पढ़…और पढ़ें

X

रायबरेली डिपो पर खड़ी परिवहन विभाग की बस 

हाइलाइट्स

  • रायबरेली में 35 नई मिनी बसें चलेंगी.
  • ग्रामीण इलाकों में सफर होगा आसान.
  • सभी ब्लॉक और तहसील जुड़ेंगे जिला मुख्यालय से.

रायबरेली: रायबरेली जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अब जिला मुख्यालय और राजधानी लखनऊ तक पहुंचने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. ऐसे कई ग्रामीण इलाके हैं, जहां से जिला मुख्यालय तक पवाली सड़के संकरी हैं, और जिन्हें लेकर लोग चिंतित रहते थे. लेकिन अब रायबरेली रोडवेज को 35 नई मिनी बसें मंजूर हो चुकी हैं, जो जल्द ही इन इलाकों में पहुंच जाएंगी.

एआरएम रायबरेली के अनुसार, शासन की मंशा के अनुरूप जिले के सभी ब्लॉक और तहसील मुख्यालयों को जोड़ने के साथ-साथ राजधानी लखनऊ की यात्रा को भी सुगम बनाने की योजना है. इस योजना के तहत मिली ये 35 नई मिनी बसें, संकरी सड़कों वाले ग्रामीण इलाकों में भी सुगमता से चल सकेंगी. इससे जिले के दूर-दराज ग्रामीण इलाकों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगी सहूलियत
लोकल 18 से बातचीत में परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने रायबरेली डिपो को 35 नई बसें उपलब्ध कराई हैं. ये बसें खासतौर पर उन ग्रामीण अंचल के लिए हैं, जहां से सीधे जिला मुख्यालय या प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक आने-जाने के साधन उपलब्ध नहीं थे. इन बसों के संचालन से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सफर में काफी सहूलियत होगी, और वे आसानी से जिला मुख्यालय व लखनऊ का सफर तय कर सकेंगे.

सभी तहसील और ब्लॉक जुड़ेंगे 
एआरएम रायबरेली ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा मिली 35 नई बसों का संचालन रायबरेली जनपद के 18 ब्लॉक और 6 तहसीलों से किया जाएगा. शासन की मंशा के अनुसार, ग्रामीण अंचल के लोगों को जिला मुख्यालय और राजधानी लखनऊ तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है. इन बसों के संचालन से न केवल लोगों को सफर में आसानी होगी, बल्कि उनका समय भी बचेगा. रायबरेली जिले के कई ब्लॉक ऐसे हैं, जहां से सीधे जिला मुख्यालय या राजधानी के लिए उचित यातायात साधन उपलब्ध नहीं थे. अब इन बसों के माध्यम से उन क्षेत्रों के लोगों को भी जिला मुख्यालय और राजधानी जाने में सुविधाजनक सफर मिलेगा.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

रायबरेली वालों हो जाओ तैयार! आ रही हैं 35 नई मिनी बसें, अब सफर होगा सुपरफास्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *