सोने को टक्कर दे रही मुरादाबाद की ये चूड़ियां, महिलाओं की बनी पहली पसंद, कीमत बेहद कम
Last Updated:
Moradabad News: मुरादाबाद में सोने के बढ़ते रेट के कारण महिलाएं पीतल की चूड़ियां खरीदना पसंद कर रही हैं. फैसल की दुकान पक्का बाग में स्थित है, जहां सस्ती और सोने जैसी दिखने वाली पीतल की चूड़ियां मिलती हैं.
पीतल की चूड़ियों की जमकर आ रही डिमांड।
हाइलाइट्स
- मुरादाबाद में पीतल की चूड़ियां महिलाओं की पसंद बनीं.
- सोने जैसी दिखने वाली पीतल की चूड़ियां सस्ती हैं.
- पीतल की चूड़ियों की कीमत 100-150 रुपए है.
पीयूष शर्मा/ मुरादाबादः सोने के रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में महिलाएं सोने की चूड़ी न खरीद कर आर्टिफिशियल चूड़ी पहनना पसंद कर रहीं हैं. उन्हीं में कुछ महिलाओं को पीतल की चूड़ी बहुत पसंद आ रही है. पीतल की चूड़ियों को महिलाएं जमकर खरीदना पसंद कर रही हैं. इसके साथ ही यूपी का मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से भी जाना जाता है. जिसकी वजह से पीतल नगरी के इस शहर में पीतल की चूड़ियां भी तैयार होती हैं. जो महिलाओं को जमकर पसंद रही हैं.
पक्का बाग में है दुकान
दुकान के मालिक फैसल ने बताया कि हमारी दुकान पक्का बाग की मार्केट में स्थित है. यह मार्केट शहर की सबसे सस्ती मार्केट में गिनी जाती है. इसके साथ ही इन दिनों महिलाओं को पीतल की चूड़ियां बहुत पसंद आ रही हैं. उन्होंने कहा कि हमारे पास सिलाई कटिंग हैंडबैग सहित कई वैरायटी की चूड़ियां उपलब्ध हैं, जो पीतल की धातु से तैयार की गई हैं.
महिलाओं को आ रही पसंद
इन दोनों महिलाओं को यही चूड़ियां ज्यादा पसंद आ रही हैं. क्योंकि सोने का रेट भी बहुत बढ़ गया है. जिसकी वजह से महिलाएं पीतल की चूड़ियां जमकर खरीद रही हैं. इनकी कीमत भी बहुत मुनासिब है. मात्र 100 से 150 रुपए में यह चूड़ियां मिल जाती हैं और देखने में बिल्कुल सोने की तरह दिखती हैं. इसलिए महिलाओं को यह खूब पसंद आती हैं. उन्होंने कहा कि यह चूड़ियां मुंबई राजकोट सहित विभिन्न जगहों से आती हैं.