रामपुर के इस मंदिर की चमत्कारी कुएं से जुड़ी है कहानी, 25 साल पहले यहां हुआ कुछ ऐसा…उमड़ने लगी लोगों की भीड़

0
रामपुर के इस मंदिर की चमत्कारी कुएं से जुड़ी है कहानी, 25 साल पहले यहां हुआ कुछ ऐसा…उमड़ने लगी लोगों की भीड़


Last Updated:

Rampur News: रामपुर के होली चौक पर स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर आस्था और विश्वास का केंद्र है. यहां भक्तों की मुरादें पूरी होती हैं. मंदिर की नींव एक चमत्कारी कुएं से जुड़ी है. 25 साल पहले जब ये मंदिर नहीं बन…और पढ़ें

X

चमत्कारी कुएं से जुड़ी है मंदिर की कहानी, यहां कभी खाली हाथ नहीं लौटते भक्त

हाइलाइट्स

  • श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर आस्था का केंद्र है.
  • मंदिर की नींव चमत्कारी कुएं से जुड़ी है.
  • मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ती है.

अंजू प्रजापति/रामपुर: रामपुर शहर की गलियों में कई धार्मिक स्थल बसे हैं, लेकिन होली चौक पर बना श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर एक अलग ही पहचान रखता है. ये सिर्फ एक मंदिर नहीं बल्कि आस्था और विश्वास की ऐसी चमत्कारी जगह है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता. यहां की कहानी भी उतनी ही खास है जितनी यहां की मान्यता.

पंडित हिमांशु मिश्रा बताते हैं कि इस मंदिर की नींव एक चमत्कारी कुएं से जुड़ी हुई है. करीब 25 साल पहले जब ये मंदिर नहीं बना था, तब यहां एक प्राचीन कुआं हुआ करता था उस कुएं को लेकर लोगों में मान्यता थी कि जो भी व्यक्ति यहां सच्चे मन से मन्नत मांगता था उसकी मुराद जरूर पूरी होती थी. धीरे-धीरे ये बात पूरे शहर में फैल गई और लोग दूर-दूर से यहां मुरादें लेकर आने लगे.

भक्तों की आस्था को देखकर स्थानीय लोगों ने मिलकर इस जगह पर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का निर्माण करवाया. मंदिर बनते ही ये जगह और भी पवित्र मानी जाने लगी. आज भी लोग मानते हैं कि यहां की ऊर्जा वैसी ही बनी हुई है, जैसी उस चमत्कारी कुएं के समय थी.

हर मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ती है. मंदिर में नियमित रूप से पूजा-पाठ होता है और हर बड़े त्योहार जैसे नवरात्रि, रामनवमी, जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन और भंडारे होते हैं खास बात ये है कि भंडारे का आयोजन सभी के सहयोग से होता है और इसमें हर आने वाले भक्त के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाती है.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

रामपुर के इस मंदिर में 25 साल पहले यहां हुआ कुछ ऐसा…उमड़ने लगी लोगों की भीड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *