शुक्र की चाल बदली, अब इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और प्यार!

0
शुक्र की चाल बदली, अब इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और प्यार!


Last Updated:

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र ग्रह के मेष राशि में प्रवेश से कर्क, सिंह और कन्या राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा. करियर, व्यापार और प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

X

शुक्र देव के मेष राशि में प्रवेश के बाद चमकेगी इन तीन रशियों की किस्मत

हाइलाइट्स

  • शुक्र देवता मेष राशि में प्रवेश किए.
  • कर्क, सिंह, और कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ समय.
  • कर्क राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी.

अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो उसका सीधा असर पूरे राशि चक्र की 12 राशियों पर पड़ता है. यह असर किसी के लिए शुभ होता है तो किसी के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है. इसी क्रम में 31 मई यानी आज शुक्र देव ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां वे 23 दिनों तक रहेंगे. ज्योतिषियों की मानें तो इस परिवर्तन का असर तीन राशियों पर सबसे ज्यादा पड़ने वाला है. तो आइए जानते हैं कहीं आप भी तो नहीं हैं उन भाग्यशाली राशियों में शामिल.

ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम (अयोध्या) के अनुसार, शुक्र ग्रह के इस गोचर का असर हर राशि के लोगों के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ेगा. हालांकि कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए यह समय खासतौर पर शुभ संकेत लेकर आया है. इन तीन राशियों के जातकों की किस्मत इस दौरान खुल सकती है और उन्हें जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है.

कर्क राशि
शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक बदलाव सामने आ सकते हैं. इस समय रुका हुआ कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है. करियर में तरक्की मिलने के संकेत हैं और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. पहले से नौकरी कर रहे लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं. इसके साथ ही प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी और लव लाइफ बेहतर होगी. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की भी संभावना है.

सिंह राशि
शुक्र ग्रह का यह गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है. इस समय व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी छवि मजबूत होगी. यदि आप किसी कानूनी मामले में उलझे हुए हैं तो इसमें भी आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है. शादी के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं. कुल मिलाकर यह समय सिंह राशि वालों के लिए उन्नति और सफलता से भरपूर रह सकता है.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है. व्यापार में तेजी आएगी और जो लोग किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे, उन्हें भी राहत मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल रहेंगे और हर क्षेत्र में सकारात्मक नतीजे देखने को मिल सकते हैं. शादी योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं और शादीशुदा जीवन में भी खुशहाली आएगी. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मानसिक शांति का अनुभव होगा.

homeastro

शुक्र की चाल बदली, अब इन 3 राशियों को मिलेगा पैसा, प्रमोशन और प्यार!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *