अब प्लास्टिक को कहें अलविदा, गर्मियों में छा गई मिट्टी की बोतल, जानें फायदें

0
अब प्लास्टिक को कहें अलविदा, गर्मियों में छा गई मिट्टी की बोतल, जानें फायदें


Last Updated:

Mini Fridge in Summer: मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ रही है, खासकर मिट्टी की बोतलों की. ये पानी को ठंडा रखती हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं. लोग इन्हें प्लास्टिक बोतलों पर प्राथमिकता दे रहे हैं.

इन दिनों बाजार में मिट्टी के बर्तनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. लोग इन बर्तनों को न केवल पारंपरिक रूप से बल्कि आधुनिक उपयोग के लिए भी पसंद कर रहे हैं. स्वास्थ्य लाभ और देसी स्वाद को देखते हुए मिट्टी के बर्तनों का चलन एक बार फिर लौट आया है. ग्राहकों की बढ़ती पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में अब मिट्टी से बने तरह-तरह के बर्तन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो रोजमर्रा के हर काम में इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

s

वहीं, दूसरी ओर गर्मी के मौसम में पानी ठंडा करने के लिए आमतौर पर लोग प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर फ्रिज में रखते हैं, जिससे पानी कुछ ही देर में ठंडा हो जाता है. हालांकि, सेहत के लिहाज से यह तरीका उतना फायदेमंद नहीं माना जाता. लेकिन, अब इस काम के लिए प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

s

दरअसल, आजमगढ़ में बनने वाले मिट्टी के बर्तनों में अब मिट्टी की बोतलें भी शामिल हो गई हैं, जो इन दिनों मार्केट में काफी लोकप्रिय हो रही हैं. गर्मियों में ये बोतलें न सिर्फ पानी को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखती हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती हैं.

s

मिट्टी से बने बर्तनों में सबसे अधिक मटके का इस्तेमाल पानी को ठंडा रखने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन, अब समय के साथ बाजार में मिट्टी से बने तरह-तरह के बर्तन उपलब्ध हैं, जैसे- बोतलें, गिलास, तवा, हांडी, कुकर और कप आदि. इन बर्तनों का न केवल घरेलू उपयोग बढ़ा है, बल्कि लोग इन्हें स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प मानते हुए बड़े पैमाने पर अपना भी रहे हैं.

s

उन्हीं में से एक मिट्टी से बना हुआ बोतल भी आजकल लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. जहां एक तरफ लोग प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर फ्रिज में रखकर ठंडा करते हैं, वहीं अब लोग मिट्टी की बोतलों को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि इनमें रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और यह सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

s

वहीं दूसरी ओर, मिट्टी की बोतल में पानी भरकर रखने से वह प्राकृतिक रूप से ठंडा हो जाता है और उसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि लोग अब हेल्दी और पारंपरिक विकल्प के रूप में मिट्टी की बोतलों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

s

मिट्टी से बने बोतल में पानी ठंडा करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसमें ठंडा हुआ पानी स्वाद में हल्का मीठा लगता है, जो प्राकृतिक रूप से ताज़गी देता है. साथ ही, मिट्टी के गुणों की वजह से यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, पेट को ठंडक पहुंचाने और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है. यही कारण है कि लोग अब सेहतमंद जीवनशैली के लिए मिट्टी की बोतल को प्राथमिकता दे रहे हैं.

s

गर्मियों के मौसम में मिट्टी की बोतलों का उपयोग बेहद लाभकारी साबित होता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है और समय के साथ भी गर्म नहीं होता. जबकि प्लास्टिक की बोतल में भरा पानी फ्रिज से निकालने के बाद कुछ समय में गर्म होने लगता है, वहीं मिट्टी की बोतल में रखा पानी धीरे-धीरे और भी ज्यादा ठंडा हो जाता है. यही वजह है कि लोग अब पर्यावरण के अनुकूल और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के रूप में मिट्टी की बोतलों को अधिक पसंद कर रहे हैं.

homeuttar-pradesh

अब प्लास्टिक को कहें अलविदा, गर्मियों में छा गई मिट्टी की बोतल, जानें फायदें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *