Ayodhya News : राम मंदिर के मेन गेट पर विराजेंगे रामानंदाचार्य, शंकराचार्य समेत तीन और को भी सौंपा गया जिम्मा

0
Ayodhya News : राम मंदिर के मेन गेट पर विराजेंगे रामानंदाचार्य, शंकराचार्य समेत तीन और को भी सौंपा गया जिम्मा


Last Updated:

Ayodhya latest news : राम मंदिर अब पूरी तरह बनकर तैयार है. राम जन्मभूमि परिसर में अब चारों दिशाओं में ऐसी चीज बनाई जा रही है, जो अयोध्या को और अलौकिक बना देंगे. इनके नाम भी आज फाइनल हो गए.

X

राम मंदिर 

हाइलाइट्स

  • राम मंदिर के चार द्वार आचार्यों के नाम पर रखे जाएंगे.
  • मुख्य द्वार का नाम जगदगुरु रामानंदाचार्य होगा.
  • राम भक्तों को रामानंदाचार्य द्वार से प्रवेश मिलेगा.

अयोध्या. यूपी के अयोध्या का राम मंदिर अब पूरी तरह बनकर तैयार है. बालक राम के बाद राजा राम भी राम मंदिर में विराजमान हो चुके हैं. राम मंदिर के चारों दिशाओं में बनने वाले अलग-अलग द्वार के नामों पर भी आज राम मंदिर ट्रस्ट ने आखिरी मुहर लगा दी. राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, अब राम मंदिर के प्रमुख चारों द्वार के नाम जगतगुरु शंकराचार्य, माधवाचार्य और रामानुजाचार्य के नाम पर रखे जाएंगे. फिलहाल द्वार के निर्माण का कार्य चल रहा है. बिरला धर्मशाला पर जो मुख्य द्वार है, उसे जगतगुरु रामानंदाचार्य नाम से जाना जाएगा. इस द्वार के रास्ते ही राम भक्त राम मंदिर का दर्शन कर सकेंगे.

जल्द दिखेगा चमत्कार

गेट नंबर 3 जगद्गुरु माधवाचार्य के नाम से जाना जाएगा. निर्माणधीन गेट नंबर 11 शंकराचार्य के नाम से जाना जाएगा. मंदिर के उत्तर दिशा में बनकर तैयार जैन मंदिर के सामने का द्वार जगदगुरु रामानुजाचार्य के नाम से जाना जाएगा. राम मंदिर के चारों द्वारों का नाम सनातन धर्म के आचार्यों से प्रेरित है. इसका अयोध्या के साधु संत भी स्वागत कर रहे हैं. द्वार बनने के बाद अयोध्या की भव्यता में और निखार आएगी. यही वजह है कि राम मंदिर ट्रस्ट सनातन धर्म के आचार्यों के नाम से द्वार का निर्माण करवा रहा है, जो जल्द बनाकर तैयार हो जाएंगे.

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में चारों दिशाओं में अत्यंत विशाल द्वार बनाए जा रहे हैं. उन द्वारों का नाम भी आज बैठक में तय कर लिया गया है. बिरला मंदिर के सामने का द्वार जगदगुरु रामानंदाचार्य, गेट नंबर 3 को जगदगुरु माधवाचार्य, गेट नंबर 11 को जगदगुरु शंकराचार्य और जैन मंदिर के सामने उत्तर दिशा के द्वार को जगदगुरु रामानुजाचार्य के नाम से जाना जाएगा.

homeuttar-pradesh

राम मंदिर के मेन गेट पर विराजेंगे रामानंदाचार्य, तीन और को भी सौंपा गया जिम्मा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *