क्‍या PGI लखनऊ से कर सकते हैं MBBS, 72,800 सालाना है MD की फीस, जानें होते हैं कौन-कौन से कोर्स?

0
क्‍या PGI लखनऊ से कर सकते हैं MBBS, 72,800 सालाना है MD की फीस, जानें होते हैं कौन-कौन से कोर्स?


NEET 2025, MBBS Admission: हर साल लाखों उम्‍मीदवार मेडिकल कोर्सेज में ए‍डमिशन के लिए नीट की परीक्षा देते हैं.अक्‍सर जब मेडिकल कॉलेजों की बात आती है तो टॉप कालेजों में संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS)लखनऊ का भी नाम आता है. आपको बता दें यह भारत के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में से एक है.आइए जानते हैं कि क्‍या यहां एमबीबीएस होता है? और यहां कौन कौन से कोर्स होते हैं? कितनी फीस होती है?

संजय गांधी पीजीआई लखनऊ की स्‍थापना 1983 में उत्तर प्रदेश सरकार ने की थी.यह संस्थान अपनी बेहतरीन मेडिकल शिक्षा, रिसर्च और मरीजों की देखभाल के लिए जाना जाता है.यह 550 एकड़ के विशाल कैंपस में रायबरेली रोड,लखनऊ में स्थित है और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) और यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) से मान्यता प्राप्त है.NIRF 2024 रैंकिंग में इसे मेडिकल संस्थानों में 6वां स्थान मिला है.लेकिन SGPGIMS लखनऊ में MBBS कोर्स उपलब्ध नहीं है.यह संस्थान मुख्य रूप से पोस्टग्रेजुएट (PG),सुपर-स्पेशियलिटी (DM/M.Ch)और अंडरग्रेजुएट पैरामेडिकल/नर्सिंग कोर्स जैसे B.Sc.और M.Sc संचालित करता है.अगर आप MBBS की पढ़ाई के लिए लखनऊ में विकल्प तलाश रहे हैं तो आपको अन्य संस्थानों जैसे KGMU लखनऊ की ओर देखना होगा.आइए जानते हैं कि SGPGIMS में अगर एमबीबीएस नहीं होता तो और कौन कौन से कोर्स होते हैं?

SGPGIMS Courses: SGPGIMS लखनऊ में 49 कोर्स

SGPGIMS में कुल 49 कोर्स उपलब्‍ध हैं. ये मेडिकल,नर्सिंग और पैरामेडिकल के कोर्सेज हैं.ये कोर्स UG, PG, डॉक्टोरल और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में बंटे हैं.

अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्स
B.Sc.नर्सिंग: 4 साल का कोर्स,जिसमें नर्सिंग की ट्रेनिंग दी जाती है.
B.Sc.पैरामेडिकल कोर्स: 4 साल के कोर्स, जिनमें कई स्पेशलाइजेशन शामिल हैं-
– ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी
– रीनल डायलिसिस टेक्नोलॉजी
– एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजी
– इमेजिंग टेक्नोलॉजी (रेडियो डायग्नोसिस)
– रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी
– रेस्पिरेटरी केयर टेक्नोलॉजी
– मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (हिमैटोलॉजी)
-बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT):5 साल का कोर्स,जिसमें 9 सेमेस्टर शामिल हैं.

पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स
MD(डॉक्टर ऑफ मेडिसिन): 3 साल का कोर्स,जिसमें स्पेशलाइजेशन जैसे-
– एनेस्थिसियोलॉजी
– माइक्रोबायोलॉजी
– न्यूक्लियर मेडिसिन
– पैथोलॉजी
– रेडियोडायग्नोसिस
– रेडियोथेरेपी
– ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन
MS(मास्टर ऑफ सर्जरी): 3 साल का कोर्स,जिसमें स्पेशलाइजेशन जैसे-
– ऑप्थैल्मोलॉजी
– ऑर्थोपेडिक्स
M.Sc: 2 साल का कोर्स, जिसमें स्पेशलाइजेशन जैसे-
– मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी
– मेडिकल जेनेटिक्स
– मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी (मेडिकल वायरोलॉजी)
मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (MHA):2 साल का कोर्स,हॉस्पिटल मैनेजमेंट के लिए.

सुपर-स्पेशियलिटी और डॉक्टोरल कोर्स
DM(डॉक्टर ऑफ मेडिसिन): 3 साल का कोर्स,जिसमें स्पेशलाइजेशन जैसे-
– कार्डियोलॉजी
– न्यूरोलॉजी
– नेफ्रोलॉजी
– क्रिटिकल केयर मेडिसिन
– मेडिकल जेनेटिक्स
– गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
– एंडोक्रिनोलॉजी
M.Ch (मास्टर ऑफ चिरुर्जी): 3 साल का कोर्स,जिसमें स्पेशलाइजेशन जैसे-
– न्यूरोसर्जरी
– सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी
– प्लास्टिक सर्जरी
– एंडोक्राइन सर्जरी
Ph.D: 3 साल का रिसर्च-बेस्ड प्रोग्राम,जिसमें स्पेशलाइजेशन जैसे एंडोक्रिनोलॉजी,गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, इम्यूनोलॉजी, मेडिकल जेनेटिक्स, न्यूरोलॉजी आदि.
पोस्ट-डॉक्टोरल सर्टिफिकेट कोर्स (PDCC) और पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप (PDF) के तहत स्पेशलाइजेशन जैसे पैथोलॉजी,न्यूरो-रेडियोलॉजी,पेडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी का कोर्स कराया जाता है.

सीनियर रेजिडेंसी प्रोग्राम
MD/MS और DM/M.Ch स्टूडेंट्स को कोर्स के दौरान जूनियर या सीनियर रेजिडेंट के रूप में नियुक्त किया जाता है.

किस कोर्स की कितनी लगती है फीस?

SGPGIMS में फीस कोर्स और स्पेशलाइजेशन के आधार पर अलग-अलग है. जैसे B.Sc नर्सिंग की फीस 68,800 रुपये है. इसी तरह B.Sc(पैरामेडिकल कोर्स)की फीस 79,800 रुपये लगते हैं. BPT(बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी) के लिए 3,06,000 रुपये लगते हैं.MD/MS की फीस 72,800 रुपये लगती है. MHA(मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन)की फीस 58,800 रुपये (पहला साल)और DM/M.Ch के लिए पहले साल की फीस 72,800 रुपये लगती है और पूरा कोर्स 1,48,000 रुपये में होता है.यहां Ph.D की पहले साल की फीस 26,800 रुपये और सर्टिफिकेट कोर्स के लिए 75,900 रुपये लगते हैं.यहां हॉस्टल फीस 9,500 रुपये प्रति माह (मेस चार्ज अलग से 2,000-6,000 रुपये)लगते हैं.

कितनी मिलती है स्कॉलरशिप?

SGPGIMS कम आय वाले ऐसे स्टूडेंट्स जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये से कम होती है उनके लिए 100% स्कॉलरशिप और स्टेट स्कॉलरशिप प्रदान करता है. साथ ही मेरिट-बेस्ड स्कॉलरशिप और लोन की सुविधा भी उपलब्ध है.

Admission in PGI: SGPGIMS में कैसे होता है एडमिशन

SGPGIMS में एडमिशन मुख्य रूप से एंट्रेंस एग्जाम और मेरिट के आधार पर होता है. कोर्स के आधार पर प्रक्रिया अलग-अलग है.

कैसे करें अप्‍लाई?

1. SGPGIMS की ऑफिशियल वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाएं.
2. संबंधित कोर्स के लिए Admission सेक्शन में अप्लाई करें.
3. ऑनलाइन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
4. आवेदन शुल्क (लगभग 1,000 रुपये) ऑनलाइन जमा करें.
5. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट रखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *