अब गांव- गांव दौड़ेंगी रोडवेज बसें! परिवहन विभाग की शुरू हुई नई योजना

0
अब गांव- गांव दौड़ेंगी रोडवेज बसें! परिवहन विभाग की शुरू हुई नई योजना


Last Updated:

सहारनपुर में अब हर गांव तक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी. 60 नई 44 सीटर बसें ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोड़ेंगी. इससे डग्गामार वाहनों की मनमानी पर रोक लगेगी और लोगों को सुरक्षित, सस्ती यात्रा का विकल्प मिलेगा. यह पर…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • सहारनपुर में अब हर गांव तक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी.
  • 60 नई 44 सीटर बसें ग्रामीण इलाकों को शहरों से जोड़ेंगी.
  • इससे डग्गामार वाहनों की मनमानी पर रोक लगेगी.

सहारनपुर: सहारनपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अब हर गांव तक रोडवेज की बसें पहुंचेंगी. इससे न सिर्फ गांवों का शहरों से बेहतर जुड़ाव होगा, बल्कि लोगों को डग्गामार वाहनों के मनमाने किराए और असुविधा से भी छुटकारा मिलेगा.

परिवहन विभाग इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, इस महीने सहारनपुर को 60 नई रोडवेज बसें मिलने जा रही हैं. ये सभी 44 सीटर बसें होंगी, जिन्हें खासतौर पर उन गांवों में भेजा जाएगा, जहां आज तक रोडवेज की बस नहीं पहुंची. यह योजना ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है.

सहारनपुर जिले में कुल 884 ग्राम पंचायतें हैं. इनमें से कई ऐसे गांव हैं, जहां आज तक सरकारी परिवहन की सुविधा नहीं पहुंची है. ऐसे में लोग मजबूरी में निजी और डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं, जो मनमाना किराया वसूलते हैं और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी कोई खास गारंटी नहीं होती. अब नई बसों के आने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी.

इन रूटों पर चलेंगी बसें
सहारनपुर रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने लोकल18 से बातचीत में बताया कि जनवरी से लेकर अब तक विभाग को 140 नई BS-6 रोडवेज बसें मिल चुकी हैं. इनमें से ज्यादातर बसें 52 सीटर हैं और उन्हें दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे रूटों पर चलाया जा रहा है. वहीं, पुराने रूटों जैसे मुजफ्फरनगर, पानीपत, पंजाब और करनाल पर पुरानी बसों को हटाकर नई बसें तैनात की जा चुकी हैं.

ग्रामीण इलाकों में चलेगी बसें
अब विभाग को 60 और नई 44 सीटर बसें मिलने वाली हैं. इनका उपयोग मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में किया जाएगा. इन बसों को शहर से जोड़ने वाले गांवों में चलाया जाएगा. यहां अब तक परिवहन सेवा नहीं थी. इससे न सिर्फ लोगों को आरामदायक और सुरक्षित सफर मिलेगा, बल्कि ग्रामीण विकास को भी नया रास्ता मिलेगा.

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बस सेवा का विस्तार न सिर्फ एक परिवहन सुविधा है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव और गांव-शहर के बीच की दूरी को घटाने का भी माध्यम बनेगा. अब गांवों के लोग बिना किसी डर और झंझट के सीधे शहर आ-जा सकेंगे.

homeuttar-pradesh

अब गांव- गांव दौड़ेंगी रोडवेज बसें! परिवहन विभाग की शुरू हुई नई योजना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *