सोनम-राजा रघुवंशी तो मिल गए, यूपी का यह कपल अभी तक लापता, सिक्किम में ढूंढ रही है पुलिस

0
सोनम-राजा रघुवंशी तो मिल गए, यूपी का यह कपल अभी तक लापता, सिक्किम में ढूंढ रही है पुलिस


Last Updated:

प्रतापगढ़ से सिक्किम हनीमून मनाने गया कपल अभी तक लापता है. कथित तौर पर दोनों पति-पत्नी जिस टैंपो में सवार थे, वो भारी बारिश के बीच तीस्ता नदी में गिर गई.

प्रतापगढ़ का कपल सिक्किम में लापता.

प्रतापगढ़ः मेघालय में लापता राजा-सोनम तो मिल गए. भले ही राजा की लाश मिली और सोनम नाटकीय तौर पर यूपी के गाजीपुर जिले में मिली. लेकिन प्रतापगढ़ से सिक्किम हनीमून मनाने गया कपल अभी तक लापता है. कथित तौर पर दोनों पति-पत्नी जिस टैंपो में सवार थे, वो भारी बारिश के बीच तीस्ता नदी में गिर गई. दोनों को लापता हुए बहुत दिन हो चुके हैं. लेकिन अभी तक कोई खोजखबर नहीं मिल पा रही है. तलाश में जुटे अधिकारियों का कहना है कि यह घटना उस वक्त घटी जब दंपति लाचेन से लाचून लौट रहा था. दंपति और उसके ड्राइवर सहित कुल 9 लोगों का अभी तक पता नहीं चला है.

प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर निवासी भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भाई शेर बहादुर सिंह के 29 साल के बेटे कौशलेंद्र प्रताप सिंह की शादी 5 मई को थाना कोतवाली पट्टी क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा निवासी विजय सिंह डब्बू की 26 साल की बेटी अंकिता के साथ हुई थी. कौशलेंद्र के फूफा ने बताया कि 25 मई को वह अपनी पत्नी अंकिता के साथ हनीमून मनाने ट्रेन से सिक्किम गए थे.

26 मई को सिक्किम के मंगन जिला पहुंचे. जहां से वे घूमने लाचेन चले गए. बीते 29 मई को लाचून से लौटते वक्त सैलानियों से भरी गाड़ी बारिश के दौरान तीस्ता नदी में जा गिरी. इस वाहन में कपल के अलावा सात और लोग सवार थे. जिनमें से किसी का पता नहीं चला है. कपल का होटल से सामान बरामद कर लिया गया है. कौशलेंद्र के पिता भी अब सिक्किम से लौट आए हैं. दिनेश सिंह ने कहा कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा सतत प्रयासों के बावजूद अभी तक किसी का शव या कोई व्यक्ति जीवित नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि लापता दंपति के परिजनों ने सिक्किम जाकर डीआईजी अक्षय सचदेवा और उस क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

सोनम-राजा रघुवंशी तो मिल गए, यह कपल अभी तक लापता, सिक्किम में तलाश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *