अहमदाबाद विमान हादसे पर CM योगी ने जताया शोक, पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित सभी मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Last Updated:
Lucknow News: अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी यात्रियों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए.
अहमदाबाद विमान हादसे पर सीएम योगी ने शोक.
लखनऊ. अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित कई यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. पूरे देश में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
मुख्यमंत्री योगी ने विजय रूपाणी को जनसेवा के प्रति समर्पित एक कर्मठ नेता बताया और कहा कि उनके निधन से राजनीति और समाज दोनों को गहरी क्षति हुई है. हादसे में मारे गए अन्य यात्रियों और क्रू सदस्यों को लेकर भी उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है. अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास हुई इस दुर्घटना में विमान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हुआ, जिसमें सभी सवार लोगों की मृत्यु हो गई। केंद्र सरकार और विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं. पूरे देश की निगाहें अब हादसे की विस्तृत जांच और रिपोर्ट पर टिकी हैं.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.