यूपी के इन 22 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें IMD का ताजा अपडेट

0
यूपी के इन 22 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें IMD का ताजा अपडेट


अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कहीं धूप तो कहीं बारिश का दौर दिखाई देगा. भारतीय मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है. शुक्रवार (13 जून) को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आंधी बारिश की संभावना है. वहीं 11 जिलों में हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. माना जा रहा है कि इस दौरान इन जिलों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून को यूपी के गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बरेली, रामपुर और पीलीभीत में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी.

इन जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी

वहीं पश्चिमी यूपी के झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा और गाजियाबाद में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गयी  है. इस दौरान लोगों को दोपहर में 12 से 2 बजे के बीच धूप में निकलने से परहेज करना चाहिए.


48 घंटे बाद 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की यूपी में मॉनसून अब दस्तक देने वाला है. अनुमान है अगले 48 घंटे बाद पूरे यूपी में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी आ सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट होने के आसार है.

आगरा में तापमान सबसे ज्यादा
इन दिनों यूपी में आसमान से आग बरस रही है. गुरुवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला आगरा रहा. यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं प्रयागराज में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, बांदा, बहराइच और अन्य जिलों में गर्मी की प्रचंडता ने लोगों को खूब सताया.

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान AQI
लखनऊ 42 31.2 134
आगरा 44.6 30.5 136
कानपुर 42.4 31  97
मेरठ 40 27.5 125
वाराणसी 41.5 30.5 56

(नोट – यह आंकड़ा गुरुवार का है)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *