जंक छोड़ो, हेल्दी अपनाओ….इस लड़की की अंकुरित डिश बन रही सबकी फेवरेट, जानें

0
जंक छोड़ो, हेल्दी अपनाओ….इस लड़की की अंकुरित डिश बन रही सबकी फेवरेट, जानें


सहारनपुर. लगातार फास्ट फूड का सेवन युवाओं को भले ही स्वाद दे रहा हो, लेकिन सेहत पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है. इसी बिगड़ती सेहत को देखते हुए सहारनपुर की आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली ज्योति चौहान ने अंकुरित फूड तैयार कर लोगों की सेहत सुधारने का प्रयास शुरू किया है. ज्योति एक पूर्व स्पोर्ट्स पर्सन भी रह चुकी हैं और उन्होंने देखा कि आज की पीढ़ी तेजी से फास्ट फूड पर निर्भर होती जा रही है. इसलिए उन्होंने मूंग, मूंगफली, मोठ, सोया, काला चना और मेथी को मिलाकर ऐसा अंकुरित फूड तैयार किया है, जिससे आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व मिल सकें.

यह न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है. इसका सेवन पाचन सुधारने, वजन घटाने, शुगर नियंत्रण, दिल की सेहत, त्वचा और बालों की मजबूती में फायदेमंद है. इसकी कीमत 30 से 50 रुपए तक रखी गई है ताकि हर वर्ग इसे आसानी से खरीद सके.

अंकुरित फूड को दोबारा से लाने का प्रयास
ज्योति चौहान ने बताया कि उन्होंने यह हेल्दी फूड आइडिया लोगों की बिगड़ती सेहत को ध्यान में रखकर शुरू किया है. उनका कहना है कि आज के समय में लोग स्वाद के चक्कर में फास्ट फूड को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है और लोग बार-बार डॉक्टर के पास जाने को मजबूर हैं. एक दिन उन्होंने सोचा कि क्यों न ऐसा कुछ तैयार किया जाए जो पोषण से भरपूर हो और लोगों की हेल्थ को सुधारे.

इन चीजों को ध्यान में रख किया तैयार
ज्योति ने बताया कि आजकल लोगों के पास समय की कमी है, वे संतुलित डाइट नहीं ले पा रहे जबकि शरीर को रोज़ाना आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मेथी, सोया, मोठ, मूंग, चना और मूंगफली को मिलाकर 6 चीजों से अंकुरित फूड तैयार किया है. यह वही तत्व हैं जो हमारे पूर्वजों की थाली में शामिल रहते थे और उन्हें बीमारियों से दूर रखते थे.

ज्योति द्वारा तीन हेल्दी प्रोडक्ट किए गए तैयार
1) जिम डाइट: विशेष रूप से जिम करने वालों के लिए.
2) अंकुरित सलाद: घर के सदस्यों और महिलाओं के लिए.
3) अंकुरित फ्रूट चार्ट: जो बच्चों और व्यस्त लोगों के लिए उपयोगी है.
इन सभी उत्पादों की ऑनलाइन होम डिलीवरी की जा रही है ताकि लोग आसानी से इन्हें मंगा सकें और अपनी डाइट में शामिल कर सकें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *