अब हुनर बनेगा पहचान! अमेठी में शुरू हुई ये स्कीम, ऐसे करें अप्लाई

0
अब हुनर बनेगा पहचान! अमेठी में शुरू हुई ये स्कीम, ऐसे करें अप्लाई


अमेठी: अगर आप बेरोजगार हैं और कोई हुनर सीखकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. खादी ग्रामोद्योग विभाग आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है, जिसमें आपको एक ही छत के नीचे न सिर्फ ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि प्रशिक्षण के दौरान 250 रुपए प्रतिदिन की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी. यही नहीं, प्रशिक्षण पूरा होते ही आपके लिए स्वरोजगार की भी शुरुआत कराई जाएगी.

ये योजना उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो आर्थिक तंगी की वजह से हुनर नहीं सीख पाते. अमेठी जिले में इस योजना का संचालन शुरू हो चुका है और इसके लिए खादी ग्रामोद्योग विभाग ने आवेदन भी मांग लिए हैं.

इन क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण?
खादी ग्रामोद्योग की इस योजना के तहत मुख्य रूप से चार क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा.
सिलाई- 50 लाभार्थी
फल प्रसंस्करण- 25 लाभार्थी
बुनाई (टोकरी आदि)- 25 लाभार्थी
कढ़ाई व अन्य कुटीर उद्योग- उपलब्धता के अनुसार

इस योजना में 18 से 45 वर्ष तक की आयु के बेरोजगार युवक और युवतियां आवेदन कर सकते हैं. सामान्य वर्ग से 25 और अनुसूचित जाति से 50 लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.

इन दस्तावेज़ों की पड़ेगी जरुरत
अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कागजात आपके पास ज़रूर होने चाहिए:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
बैंक पासबुक की कॉपी
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
जाति प्रमाण पत्र (अगर आरक्षित वर्ग से हैं)

इन दस्तावेजों के साथ आप खादी ग्रामोद्योग कार्यालय जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है. विभाग की वेबसाइट पर जाकर आप घर बैठे भी पंजीकरण कर सकते हैं.

इस आधार पर मिलेगा लाभ
विभाग के अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल ओपन कर दिया गया है. इच्छुक अभ्यर्थी नजदीकी जन सुविधा केंद्र या कार्यालय में जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन के बाद दस्तावेज़ों का सत्यापन होगा और चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा.

इस योजना का मकसद हुनर बढ़ाना, रोजगार और आत्मनिर्भर बनाना है. ऐसे में अगर आप या आपके आसपास कोई बेरोजगार हैं, तो तुरंत इस योजना में आवेदन करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *