TT ने मांगा टिकट, झट से निकाला कार्ड और दिखा दिया, देखते ही सब हुए हैरान…

0
TT ने मांगा टिकट, झट से निकाला कार्ड और दिखा दिया, देखते ही सब हुए हैरान…


Last Updated:

आगरा डिवीजन से गुजर रही ट्रेन में टीटी बगैर टिकट और अनियमित टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रहा था. इसी दौरान एक कोच में यात्री से टिकट मांगा, उसने झट से एक कार्ड निकाला और दिखा दिया. यह देख सभी हैरा…और पढ़ें

सांकेतिक फोटो

आगरा. आगरा डिवीजन के रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम और रेल यात्रा को अधिक बेहतर बनाने के लिए एक बड़े स्तर का टिकट जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक कोच में यात्री से टिकट मांगा, उसने झट से एक कार्ड निकाला और दिखा दिया. यह देख सभी हैरान हो गए. इसके बाद भागकर आरपीएफ पहुंची और आवश्‍यक कार्रवाई की गयी.

इस विशेष जांच अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ और रेल सुरक्षा बल की टीमों द्वारा स्टेशन पर ट्रेनों चढ़कर यात्रियों की जांच की गई. साथ ही स्टेशनों के वेटिंग हाल तथा खानपान स्टालों की भी निगरानी की गई. अभियान को देखते हुए स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटरों पर यात्रियों की कतारें देखी गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ी है.

इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने जैसे मामलों में 151 यात्री पकड़े गए और इन यात्रियों से 185330 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. इसी दौरान एक कोच में टीटी ने यात्री से टिकट मांगा. वह कार्ड के बजाए एक कार्ड दिखाने लगा. इसके पुलिस का लोगो बना था. इसे देखते टीटी पहले हैरान हुआ. फिर उसे समझ में आ गया कि यह कार्ड फर्जी है. इसी दौरान आरपीएफ के जवान मौके पर आ गए. उससे सख्‍ती से पूछताछ की गयी तो उसने सच बता दिया. रौब दिखाने के लिए फर्जी कार्ड बनवा रखा है. इसके बाद उन पर आवश्‍यक कार्रवाई की गयी.

डिवीजन द्वारा इस प्रकार के अभियानों को आगे भी नियमित रूप से जारी रखा जाएगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और अनुशासित रेल यात्रा दी जा सके.

homeuttar-pradesh

TT ने मांगा टिकट, झट से ऐसा कार्ड निकाला दिखाया, देखते ही सब हुए हैरान…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *