Viral Video: सांप को किस कर रहा था युवक, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, फिर जो हुआ…
Last Updated:
Amroha News: जीतू ने सांप को अपने मुंह के पास लाया और जीभ बाहर निकाली. तभी सांप ने उसकी जीभ पर काट लिया. उसने सांप को नीचे फेंक दिया, जो झाड़ी में भाग गया. इसके बाद जीतू की हालत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल ले…और पढ़ें
अमरोहाः गांव-देहात में आज भी लोग सांप का खेल दिखाने आते है और नाग-नागिन का डांस देखने के लिए भीड़ जुट जाती है. लेकिन अमरोहा में एक ग्रामीण का सांप से खेलना भारी पड़ गया. जैसे ही उसने सांप को अपने मुंह के पास लाया. सांप ने उसकी जीभ पर डंक मार दिया. इस घटना से युवक की हालत गंभीर हो गई और उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सांप ने जीभ पर काटा
जब जीतू ने सांप को अपने मुंह के पास लाया और जीभ बाहर निकाली. तभी सांप ने उसकी जीभ पर काट लिया. उसने सांप को नीचे फेंक दिया, जो झाड़ी में भाग गया. इसके बाद जीतू की हालत बिगड़ गई और परिजन उसे अस्पताल ले गए. जीतू की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और वह मुरादाबाद के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है.