Gupt Navratri 2025 : आज से गुप्त नवरात्रि शुरू, इस साल का ये आखिरी मौका, मान गईं देवी तो लाइफ सेट

0
Gupt Navratri 2025 : आज से गुप्त नवरात्रि शुरू, इस साल का ये आखिरी मौका, मान गईं देवी तो लाइफ सेट


Last Updated:

Gupt Navratri 2025 : अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि आज से आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है. इस दौरान कलश स्थापना से कई तरह के फल मिलते है, जिसके लिए शुभ मुहूर्त जानना जरूरी है.

अयोध्या. सनातन धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्त्व है. साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें एक शारदीय नवरात्रि होती है. दूसरी चैत्र नवरात्रि, तीसरी माघ माह की गुप्त नवरात्रि और चौथी आषाढ़ की गुप्त नवरात्रि. गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2025) में माता रानी की गुप्त साधना की जाती है, खासकर तंत्र-मंत्र सीखने वाले लोग गुप्त नवरात्रि में विधि-विधान पूर्वक माता दुर्गा की 10 महाविद्याओं की पूजा-आराधना में लीन रहते हैं. आज 26 जून से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. आइये जानते हैं कि इस बार की गुप्त नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और इस दौरान माता रानी को प्रसन्न करने के उपाय क्या हैं.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि गुरुवार से आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि शुरू हो चुकी है. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5:25 से लेकर सुबह 6:58 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त 11:56 से लेकर 12:52 तक है. सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 8:46 से 27 जून को प्रातः 5:31 मिनट तक रहेगा. इस योग में किए गए कामों में सिद्धि मिलती है.

10 महाविद्याओं में ये देवियां

पंडित कल्कि राम बताते हैं कि गुप्त नवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में सुबह उठकर स्नान करना चाहिए. स्वच्छ वस्त्र धारण करना चाहिए. उसके बाद माता रानी की स्थापना कर कलश स्थापित करें. इसके बाद, माता रानी की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. गुप्त नवरात्रि में माता रानी की 10 दिनों तक पूजा करने से वो प्रसन्न होती हैं और सभी तरह की मनोकामना पूरी करती हैं. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में माता रानी के नौ स्वरूपों के साथ 10 महाविद्याओं यानी मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुरा भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला की उपासना की जाती है.

homedharm

आज से गुप्त नवरात्रि शुरू, इस साल का ये आखिरी मौका, मान गईं देवी तो लाइफ सेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *