बेटे के बर्थडे केक काटते ही कर दी फायरिंग, पिता के सीने में लगी गोली, हालत नाजुक

0
बेटे के बर्थडे केक काटते ही कर दी फायरिंग, पिता के सीने में लगी गोली, हालत नाजुक


Last Updated:

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बेलीखुर्द गांव में बेटे के पांचवें बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान रिश्तेदार द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में पिता गोली लगने से घायल हो गया. पिता के सीने में गोली …और पढ़ें

Lucknow News: बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, पिता के सीने में लगी गोली

हाइलाइट्स

  • लखनऊ में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना
  • हर्ष फायरिंग के दौरान बच्चे के पिता को सीने में लगी गोली
  • घायल को ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया, हालत नाजुक

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बेलीखुर्द गांव में बुधवार देर रात एक दुखद घटना सामने आई. एक पांच साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में बच्चे के पिता राम सुचित (35) को गोली लग गई. गोली उनके सीने में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार, बेलीखुर्द गांव में राम सुचित के बेटे अयांश की पांचवीं जन्मदिन की पार्टी चल रही थी. इस दौरान नवलखेड़ा गांव निवासी मुकेश, जो राम सुचित के दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है, ने 315 बोर के तमंचे से कई राउंड फायरिंग की. हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली राम सुचित के सीने में जा लगी. गोली लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आरोपी फरार मौके से फरार

घटना की सूचना मिलते ही गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश मौके से फरार हो गया है. उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं. गोसाईगंज थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हर्ष फायरिंग का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

गांव में तनाव, पुलिस तैनात

घटना के बाद बेलीखुर्द गांव में तनाव का माहौल है. राम सुचित के परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

बेटे के बर्थडे में कर दी फायरिंग, पिता के सीने में लगी गोली, हालत नाजुक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *