गांव वालों के तानों से तंग दो भाइयों ने उठाया खौफनाक कदम, अधेड़ को दी बेरहम मौत

0
गांव वालों के तानों से तंग दो भाइयों ने उठाया खौफनाक कदम, अधेड़ को दी बेरहम मौत


Last Updated:

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 20 दिन पहले हुई एक अधेड़ की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि दो सगे भाइयों ने की थी. मां और पत्नी से अवैध संबंध और गांव वालों के…और पढ़ें

Jaunpur News: मां और पत्नी से अवैध संबंध के शक में हुई थी ठेकेदार की हत्या

हाइलाइट्स

  • जौनपुर में 20 दिन पहले हुए हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा
  • 55 वर्षीया शख्स की हत्या दो भाइयों ने अवैध संबंध के शक में की थी
  • मां और पत्नी से अवैध संबंध के शक में राजेंद्र चौहान की हत्या की गई थी

मनोज सिंह पटेल/जौनपुर. जौनपुर में मां और पत्नी से अवैध संबंध के शक में दो सगे भाइयों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी. घटना के 20 दिन बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों भाइयों ने पहले मृतक की बेरहमी से पिटाई की, फिर उसे बेहोश कर बिजली का करंट लगाकर मार डाला और शव को रेल लाइन के किनारे फेंक दिया. पुलिस की जांच में अवैध संबंध के शक में हुई हत्या की यह कहानी सामने आई है.

कहते हैं शक बहुत ही खराब होता है. एक बार किसी के दिमाग में यह बैठ जाए तो आसानी से नहीं निकलता. कभी-कभी शक के चलते लोग एक-दूसरे के जान के दुश्मन भी बन जाते हैं. ऐसा ही एक मामला यूपी के जौनपुर से सामने आया है. बताया जाता है कि 8 जून को शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव में रेलवे लाइन के किनारे स्थित प्राइमरी स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिला. उसकी पहचान इसी गांव के 55 वर्षीय राजेंद्र चौहान के रूप में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गहरी चोट और करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई. मृतक के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जब पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के अलग-अलग पहलुओं पर जांच शुरू की, तो चौंकाने वाला मामला सामने आया.

गांव में हो रही थी अवैध संबंधों की चर्चा

पुलिस ने संदेह के आधार पर शाहगंज के सबरहद इमरानगंज निवासी तौफिक और आकिब को पकड़ा. पूछताछ में उन्होंने बताया कि राजेंद्र चौहान पहले उनके घर आता-जाता था. गांव में यह चर्चा फैल गई थी कि उसका संबंध पहले उनकी मां और अब आकिब की पत्नी से भी है. बात इतनी बढ़ गई कि लोग उनके परिवार पर तंज कसने लगे. पुलिस की जांच में पता चला कि 7 जून की रात आकिब ने अपनी पत्नी को राजेंद्र से बात करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर डंडे से पीटकर राजेंद्र को पहले बेहोश कर दिया और फिर करंट लगाकर मार डाला. मौत के बाद शव को ई-रिक्शा से ले जाकर रेलवे लाइन के पास फेंक दिया, ताकि हादसे का रूप दिया जा सके. फिलहाल पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन मां और पत्नी के अवैध संबंध के शक में हुई निर्मम हत्या इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

गांव वालों के तानों से तंग दो भाइयों ने उठाया खौफनाक कदम, अधेड़ को दी बेरहम मौत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *