Skin care tips: मानसून में चाह‍िए दमकती त्‍वचा, इन 5 नेचुरल ट‍िप्‍स को करें फॉलो, हर कोई पूछेगा सुंदरता का राज

0
Skin care tips: मानसून में चाह‍िए दमकती त्‍वचा, इन 5 नेचुरल ट‍िप्‍स को करें फॉलो, हर कोई पूछेगा सुंदरता का राज


Last Updated:

Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम जितना सुकून देने वाला होता है. उतनी ही स्किन के लिए चुनौती भी बन जाती है. नमी, पसीना और धूल-मिट्टी से चेहरे पर रैशेज और मुंहासे हो सकते हैं. इसलिए ज़रूरी है कि सुबह उठते ही कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो किया जाए. हम बता रहे हैं 5 जरूरी स्टेप्स जो आपकी स्किन को बारिश में भी फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखेंगे.

बारिश में नमी ज्यादा होती है. जिससे चेहरे पर धूल-मिट्टी और पसीना चिपक जाता है. ऐसे में सुबह उठते ही हल्के फेसवॉश से चेहरा धोना बहुत जरूरी है. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो सैलिसिलिक एसिड वाला फेसवॉश बेहतर रहेगा. इससे मुंहासे भी कम होंगे और स्किन फ्रेश दिखेगी.

टोनर

चेहरा धोने के बाद टोनर से स्किन को पोर्स टाइट करने में मदद मिलती है. गुलाब जल या एलोवेरा बेस्ड टोनर हल्के होते हैं और स्किन को सुकून देते हैं. ये स्किन में एक्स्ट्रा ऑयल बनने से रोकते हैं. बारिश के मौसम में इससे चिपचिपाहट भी कम हो जाती है

मॉइश्चराइजर

बारिश में नमी होने के कारण लगता है कि स्किन को क्रीम की जरूरत नहीं, पर ऐसा नहीं है स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए ऑयल-फ्री जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं. ये पसीने और चिपचिपेपन को कंट्रोल करता है. इसके बिना स्किन ड्राय होकर बेजान लग सकती है.

सनस्क्रीन

अक्सर लोग सोचते है कि बादलों में धूप नहीं लगती इसलिए सनस्क्रीन की जरूरत नहीं
लेकिन UV किरणें बारिश में भी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए SPF 30+ वाला वाटर रेसिस्टेंट सनस्क्रीन रोज़ लगाएं.
ये चेहरे को टैनिंग और डलनेस से बचाएगा.

मिस्ट

अगर आप दिन में बाहर निकलती हैं तो एक हाइड्रेटिंग मिस्ट जरूर साथ रखें. गुलाब जल या एलोवेरा बेस्ड मिस्ट स्किन को ठंडक देता है. जब चेहरा चिपचिपा लगे तो हल्का स्प्रे करके रिफ्रेश हो सकती है. ये स्किन को दोबारा मॉइश्चराइज भी करता है.

homelifestyle

मानसून में चाह‍िए दमकती त्‍वचा, इन 5 नेचुरल ट‍िप्‍स को करें फॉलो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *