Ground Report: ये कैसी स्मार्ट सिटी? 200 घरों में 5 साल से सड़क-पानी गायब

0
Ground Report: ये कैसी स्मार्ट सिटी? 200 घरों में 5 साल से सड़क-पानी गायब


Last Updated:

Ground Report: फिरोजाबाद के श्याम नगर मोहल्ले में लोग पिछले 5 साल से सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. बरसात में गलियों में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों को स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है….और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • फिरोजाबाद के श्याम नगर मोहल्ले में 5 साल से सड़क, बिजली और पानी नहीं है.
  • बरसात में गलियों में पानी भर जाता है.
  • बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी होती है.

फिरोजाबाद: फिरोजाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. शहर के बीचों- बीच स्थित श्याम नगर मोहल्ला इन दावों को सीधा चुनौती देता है. यहां के लोग पिछले 5 सालों से न सड़क देख पाए, न बिजली, न पीने का साफ पानी. बरसात आते ही हालत अधिक बदतर हो जाती है. कच्चे रास्ते कीचड़ और पानी से भर जाते हैं. ऐसा लगता है जैसे रास्ता नहीं, कोई तालाब पार करना हो.

बारिश में पानी से गुजरते हैं लोग
लोकल18 की टीम जब श्याम नगर, सांती रोड क्षेत्र में ग्राउंड रिपोर्ट करने पहुंची तो वहां की हालत देखकर कोई भी चौंक जाए. करीब 200 घरों वाले इस मोहल्ले में बरसात के मौसम में गलियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को चलने-फिरने में दिक्कत होती है.

एक महिला ने बताया कि यहां रहते हुए पांच साल हो गए लेकिन आज तक कोई सुविधा नहीं मिली. न सड़क है, न बिजली, न पानी. बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानी होती है. बरसात में बच्चों की ड्रेस कीचड़ से खराब हो जाती है. कई बार स्कूल भी नहीं जा पाते.

डीएम और नगर निगम के बीच उलझी फाइलें
सबसे हैरानी की बात यह है कि लोगों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों का कहना है कि जब नगर निगम जाते हैं, तो अधिकारी कहते हैं कि यह ग्रामीण क्षेत्र में आता है. और जब ग्राम प्रधान से बात करते हैं तो वे इसे शहरी क्षेत्र बताकर जिम्मेदारी टाल देते हैं.

लोगों ने विरोध की दी चेतावनी
अब मोहल्ले के लोगों का सब्र जवाब दे रहा है. उनका कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी लोग मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे.
यह सवाल सिर्फ श्याम नगर का नहीं, बल्कि उन तमाम क्षेत्रों का है, जो स्मार्ट सिटी के दावों की आड़ में बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं.

homeuttar-pradesh

Ground Report: ये कैसी स्मार्ट सिटी? 200 घरों में 5 साल से सड़क-पानी गायब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *