हुर्रे…दिल्ली में मानसून आ ही गया, हल्की बारिश की टेंशन न लें…अभी इतनी बारिश होगी कि परेशान हो जाएंगे

0
हुर्रे…दिल्ली में मानसून आ ही गया, हल्की बारिश की टेंशन न लें…अभी इतनी बारिश होगी कि परेशान हो जाएंगे


Last Updated:

Monsoon in Delhi NCR : मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. बीते दो घंटे से कई हिस्सों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है. लेकिन क्लाइमेक्स अभी बाकी है.

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है. यहां लोग काफी दिन से मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. देशभर में मानसून के बादल बरस रहे थे, लेकिन दिल्ली-एनसीआर तरस रहा था. मानसून को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो 27 जून के बाद दिल्ली-एनसीआर में कभी भी दस्तक दे सकता है. आज ये इंतजार खत्म हो गया. दिल्ली-एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है. हालांकि मानसून जिस जोरदार बारिश के साथ यहां दस्तक देता है, वैसा नहीं हुआ है. हल्की बारिश के साथ दिल्ली-एनसीआर में मानसून की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया है.

ठंडी हवाएं, काले बादल

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. जीपी शर्मा ने बताया कि यह मानसून की बारिश ही है. इसे मानसून की बारिश ही माना जाएगा. कह सकते हैं कि दिल्ली एनसीआर में मानसून आ चुका है, लेकिन मानसून को जिस जोरदार बारिश के साथ दस्तक देना था, वैसी जोरदार बारिश अभी नहीं हुई है. लेकिन जल्द ही जोरदार बारिश भी देखने के लिए मिलेगी. उधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. बीते दो घंटे से लगातार दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में कहीं पर तेज तो कहीं पर हल्की बारिश हो रही है. ठंडी हवाएं चल रही हैं और काले बादल छाए हुए हैं.

फिलहाल मानसून की हल्की बारिश ही सही, लेकिन इसने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है. ठंडी हवाएं 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हो रही है. उमस कम हो गई है.

इंडिया गेट, फरीदाबाद, गाजियाबाद में क्या

IMD की ओर से आज और कल दो दिन के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. यानी आज और कल पूरे दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो सकती है. फिलहाल ऐसा देखने को मिल भी रहा है. रोहिणी, पटपड़गंज और लोधी रोड समेत दिल्ली के कई हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है. इंडिया गेट के आसपास के हिस्सों में अभी बूंदाबांदी हो रही है. नोएडा, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद जैसी जगहों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है.

homedelhi

हुर्रे…दिल्ली में मानसून आ ही गया, हल्की बारिश की टेंशन न लें, अभी इतनी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *