Operation Langda: स्कूटी से जा रहे थे 3 युवक, पुलिस ने रोका तो कर दी फायरिंग, फिर जो हुआ जान कांप जाएंगे
Last Updated:
UP Police Encounter: तीन युवक स्कूटी से जा रहे थे. पुलिस चेकिंग कर रही थी. जब पुलिस ने रोका तो इन युवकों ने फायरिंग कर दी. और फिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की.
सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह.
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन लगातार जारी है. ताजा मामला सामने आया है खुर्जा इलाके से, जहां थाना खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर आमिर से मुठभेड़ की है. दरअसल, अलीगढ़ के पिसावा की ओर से स्कूटी पर सवार होकर आ रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने जब फिरोजपुर कट के पास चेकिंग के दौरान रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.
पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है और इनके अन्य साथियों व नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. बुलंदशहर पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने जिले में अपराधियों के हौसले पस्त करने का काम किया है. वहीं पूरे मामले में जानकारी देते हुए को खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि आज थाना अरनिया पुलिस की एक्टिवा सवार तीन बदमाशों से मुठभेड़ हुई है.
मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर आमिर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि इसके अन्य दो साथियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से एक तमंचा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां उपचार चल रहा है, वहीं अन्य अभियोग को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.