आज भीग जाएगा पूरा यूपी! बारिश की फुहारों से होगी सुबह, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

0
आज भीग जाएगा पूरा यूपी! बारिश की फुहारों से होगी सुबह, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम


UP Weather News Today: यूपी और दिल्ली-एनसीआर के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे थे. हर किसी को बस बारिश का इंतजार था. आखिरकार शनिवार को अचानक मौसम बदला और कई जिलों में राहत की बारिश हुई. वहीं, प्रदेश में 29 जून से एक बार फिर मानसूनी बारिश जोर पकड़ेगी. दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से शुरू होकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं. अधिकतम तापमान 32 से 34 और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. यूपी के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ तेज बारिश होने की उम्मीद है. इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी. आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के किन जिलों के लोगों को राहत मिलने वाली है.

यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो 29 जून से लेकर 4 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां हल्की से लेकर मध्यम तक बारिश होने की उम्मीद है. आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यहां है येलो अलर्ट
भदोही, कानपुर, मथुरा-वृंदावन, इटावा में 28 जून से 2 जुलाई तक यलो अलर्ट रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, हरदोई, वाराणसी, इटावा, हमीरपुर में यलो अलर्ट तो है ही. साथ ही साथ भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है.

यहां तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज के लिए मुजफ्फरनगर, बिलासपुर, बरेली, मुरादाबाद समेत दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं 40 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. मुजफ्फरनगर, बिलासपुर, मुरादाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यहां आज रहेंगे गर्मी से बेहाल
प्रयागराज, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर, अयोध्या, देवरिया, बदायूं, ललितपुर, अकबरपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, चंदौली, छिबरामऊ, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हाथरस, कन्नौज, महोबा, पीलीभीत, रामपुर, सीतापुर, टूंडला और उन्नाव के लोगों को अभी भी कोई राहत नहीं मिलने वाली है. इन जिलों के लोगों को बारिश के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

शहर का नाम  अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
लखनऊ 34 26
प्रयागराज 32 25
मेरठ 34 27
वाराणसी 31 25
गाजियाबाद 33 26
नोएडा 35 26
मुरादाबाद 34 27
कानपुर 35 26
बरेली 30 25



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *