‘मैं बीमार हूं…’, कहते ही युवक बन जाता था लखपति, पढ़ता था ऐसा मंत्र, सुन लोग हो जाते थे मोहित, अब खुला राज

0
‘मैं बीमार हूं…’, कहते ही युवक बन जाता था लखपति, पढ़ता था ऐसा मंत्र, सुन लोग हो जाते थे मोहित, अब खुला राज


Last Updated:

UP Latest News: यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां कुछ लोग बैंक से आते-जाते लोगों से मदद मांगते थे. फिर मददगारों के साथ ही लूटपाट कर देते. अब पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है.

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक बड़ी ही सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां एक युवक आते जाते लोगों से कहता था कि वह बीमार है. उसके बाद जब सामने वाला शख्स उसकी बातों में आकर मदद कर देता तो वह उनके साथ लूटपाट कर देता था. फिर लखपति बन जाता था. अब बेहद शातिराना तरीके से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गैंग को पकड़ने में आखिरकार फर्रुखाबाद पुलिस को कामयाबी मिल गई है.

घटनाओं को अंजाम देने के लिए यह लोग उन लोगों को चुनते थे, जिनके पास बैंक से निकला हुआ रुपया, ज्वेलरी या फिर कोई कीमती सामान होता था. सबसे पहले ये खुद को असहाय दिखाकर उनसे मदद मांगते. फिर उनके साथ ही लूटपाट कर लेते थे.

पुलिस ने चार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है. चारों बदमाश बैंक और पैसे के लेनदेन वाले स्थान पर रेकी कर लोगों का पीछा करके बीमारी का बहाना बनाकर उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठ जाते थे. इसके बाद चोरी, छीना झपटी, चैन स्केचिंग आदि का करते थे. चारों बदमाश वांछित चल रहे थे. इनकी पुलिस को तलाश थी. सर्विलांस टीम की मदद से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

9 जून को सिवारा चौराहे के पास एक बुजुर्ग मोटरसाइकिल से जा रहे थे. उनसे मदद मांगकर गिरोह का एक सदस्य रॉकी गिहार बैठ गया. फिर आरोपी ने उनकी जेब से 2,00,000 चोरी कर लिए. 14 जून को मुठभेड़ में रॉकी पकड़ा गया था, लेकिन अन्य आरोपी भाग गए थे. पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई थी. कम्पिल थाना पुलिस सहित एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जो पैसे उन लोगों से बरामद हुए हैं वो रॉकी गिहार के साथ मिलकर बुजुर्ग के चोरी किए थे. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा सहित 50560 रुपए बरामद किए हैं.

homeuttar-pradesh

‘मैं बीमार हूं…’, कहते ही युवक बन जाता था लखपति, अब खुला चौंकाने वाला राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *