10 या 11 जुलाई, कब है गुरु पूर्णिमा? अयोध्या के ज्योतिषी से जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Last Updated:
Guru Purnima-2025 : वैदिक पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. गौररतलब है कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया गया है. आइए अयोध्या क…और पढ़ें
अयोध्या : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने की परंपरा है. साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है. हिंदू धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से कई गुना फल मिलता है. तो आइए, आज हम आपको बताते हैं कि आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि कब है, कब है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त है.
पूर्णिमा के दिन पूजा का महत्व
पंडित कल्कि राम ने बताया कि पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व है. माना जाता है कि इस दिन पवित्र जल से स्नान करने से सभी पाप समाप्त होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है. साथ ही इस दिन वस्त्र, धन आदि का दान भी करना चाहिए. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के निमित्त व्रत करना चाहिए और विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
कब है गुरु पूर्णिमा?
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ अपने गुरुओं की भी पूजा करनी चाहिए. कहा जाता है कि जीवन में गुरु का होना बहुत महत्वपूर्ण है और गुरु की पूजा करने से जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है.