Aaj ka Vrishabh Rashifal : मानसिक रूप से रहेंगे परेशान, बिजनेस में नुकसान…उभार सकता है केला, करना होगा टोटका
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal : आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा. इस राशि के जातक आज थोड़ी टेंशन में रहेंगे. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं पूरा हाल.
आर्थिक नुकसान का खतरा
वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में हर फैसले से पहले सोचना और समझना होगा. जल्दीबाजी में किया गया फैसला आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है. आज आप किसी को भी उधार माल बेचने से बचें. नौकरी करने वालों को ऑफिस में पूरी मेहनत से काम करने की जरूरत है. ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा. आज आप शेयर बाजार और म्युचुअल फंड में पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इससे पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
लव लाइफ रहेगी कैसी
वृषभ राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहने वाली है. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं. इससे आप दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. जो लोग सिंगल हैं, आज उन्हें पार्टनर मिल सकता है. आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातको को केले के जड़ की पूजा करनी चाहिए. सुबह स्नान के बाद एक लोटे में जल भरकर उसमें हल्दी, गुड़ और चना का दाल डालकर केले के जड़ में चढ़ाना चाहिए. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होने लगेंगी.