Success Story: कभी खेती से नहीं चलता था घर, आज 20 हजार मुर्गियों से कमा रहे है

0
Success Story: कभी खेती से नहीं चलता था घर, आज 20 हजार मुर्गियों से कमा रहे है


Last Updated:

कौशांबी के सलीम सिद्दीकी ने खेती से गुजारा न होने पर 2019 में मुर्गी पालन शुरू किया. आज वे 20,000 मुर्गियों से हर महीने 1–2 लाख कमाते हैं और 20 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं.

हाइलाइट्स

  • पारंपरिक खेती से कमर्शियल खेती की ओर बढ़ रहे किसान
  • गेहूं-धान की खेती से नहीं हो पा रहा किसानों का गुजारा
  • आज मुर्गी पालन से लाखों रुपये कमा रहा ये किसान
कौशाम्बी- ग्रामीण इलाकों में रोजगार और आय का एक नया विकल्प बनकर उभरा है मुर्गी पालन. यह न केवल किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है, बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहा है. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के अलीपुर जीता गांव के किसान सलीम सिद्दीकी ने इसका एक शानदार उदाहरण पेश किया है.

सलीम सिद्दीकी पहले खेती-बाड़ी करते थे, लेकिन सीमित जमीन और बढ़ती जरूरतों के कारण उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. तब उन्होंने कुछ अलग करने का फैसला लिया और वर्ष 2019 में मुर्गी पालन का काम शुरू किया. शुरुआती दिनों में यह एक छोटा प्रयोग था, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने इसे एक सफल व्यवसाय में बदल दिया.

20 हजार मुर्गियां और 20 लोगों को मिला रोजगार
छोटे से शुरू किए गए इस काम ने धीरे-धीरे एक बड़ा रूप ले लिया. आज सलीम सिद्दीकी के पोल्ट्री फार्म में लगभग 20,000 मुर्गियां हैं और उनके फार्म से 20 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. वह केवल अंडा उत्पादन का काम करते हैं. जब मुर्गियां अंडा देना बंद कर देती हैं, तो व्यापारी फार्म पर आकर उन्हें खरीद लेते हैं.

हर महीने 1 से 2 लाख की कमाई
सलीम सिद्दीकी बताते हैं कि इस व्यवसाय से वह हर महीने 1 से 2 लाख रुपए की आमदनी कर रहे हैं. उनके अनुसार, यह काम नियमित देखरेख और मेहनत की मांग करता है, लेकिन सही योजना और निरंतरता के साथ इसमें लंबे समय तक मुनाफा कमाया जा सकता है.

सरकार देती है मदद और लोन की सुविधा
मुर्गी पालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य और केंद्र सरकारें सब्सिडी और लोन की सुविधा भी देती हैं. सलीम सिद्दीकी ने बताया कि उन्होंने भी सरकारी योजना के तहत लोन लिया, जिससे उन्हें शुरुआती दौर में काफी सहूलियत मिली. हालांकि कुछ प्रक्रियाएं कठिन होती हैं, लेकिन अगर इच्छाशक्ति हो तो मदद मिल ही जाती है.

क्यों है मुर्गी पालन एक लाभदायक व्यवसाय?
मुर्गी पालन आज के समय में कम लागत और ज्यादा मुनाफा देने वाला व्यवसाय बन चुका है. इसमें न केवल अंडों की बिक्री से कमाई होती है, बल्कि मांस के व्यापार से भी अच्छा लाभ कमाया जा सकता है. यदि कोई किसान सही दिशा में कदम बढ़ाए, तो यह व्यवसाय सालाना लाखों की कमाई दे सकता है.

homeuttar-pradesh

Success Story: कभी खेती से नहीं चलता था घर, आज 20 हजार मुर्गियों से कमा रहे है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *