बरसात में गेहूं को कैसे करें स्टोर ताकि उसमें न लगे कीड़े, जानिए आसान उपाय 

0
बरसात में गेहूं को कैसे करें स्टोर ताकि उसमें न लगे कीड़े, जानिए आसान उपाय 


Last Updated:

how to store wheat in the rainy season : बरसात के मौसम में अगर गेहूं को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो उसमें नमी के कारण कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है.

गोंडा. बरसात के मौसम में अगर गेहूं को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो उसमें नमी के कारण कीड़े लगने की संभावना बढ़ जाती है. इससे किसानों की सालभर की मेहनत खराब हो सकती है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान गृह वैज्ञानिक डॉ. ममता त्रिपाठी बताती हैं कि सबसे पहले यह जरूरी है कि गेहूं को पूरी तरह सुखाकर ही भंडारण किया जाए. अगर गेहूं में थोड़ी भी नमी रह गई, तो बरसात में वह सड़ने लगता है और उसमें फफूंदी और कीड़े लग सकते हैं. किसान भाइयों को बरसात से पहले ही गेहूं का भंडारण कर लेना चाहिए ताकि गेहूं में नमी न रहे. उन्होंने बताया कि आप जिस डिब्बे या कंटेनर में गेहूं का भंडारण कर रहे हैं उसमें प्लास्टिक की बोरी नीचे अवश्य डालें.

कैसे चेक करें गेहूं की नमी

ममता त्रिपाठी बताती हैं कि यह भी जरूरी है कि आप अपने गेहूं को देखिए कि उसमें नमी है या नहीं उसको चेक करने के लिए आप अपने दांत से दबाया दांत से दबाने पर कट की आवाज आती है तो आप समझ जाइए की आपके गेहूं में नमी नहीं है. गेहूं भंडारण करते समय किसान भाइयों को कुछ घरेलू सामान का प्रयोग करना चाहिए जो इस प्रकार हैं. एक कुंतल गेहूं में 1 किलो सूखी नीम की पट्टी डालनी चाहिए इससे गेहूं में न घुन लगेगा और ना गए हो खराब होगा. नीम का खाली प्रयोग करने के लिए पहले नीम की खाली तैयार करें नीम की खाली तैयार करने के लिए नीम के बीच की पिसाई की जाती है उसे खाली तैयार होता उसके बाद उसे खाली को पोटली में बांधकर जहां आप गेहूं भंडारण किए हैं वहीं रख दीजिए.

ममता त्रिपाठी बताती है कि 1 कुंतल गेहूं में आप 5 किलो सुखा प्याज डाल देते हैं तो आपका प्याज भी नहीं खराब होता है और ना ही गेहूं खराब होगा. इसके अलावा गेहूं में आप सबूत सुख मिर्च, लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं. उन्होंने बताया की दवाई का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए इससे कई प्रकार की बीमारियां होती हैं. गेहूं को बोरी में रखें तो बोरियों को लकड़ी की पट्टी या ईंटों पर रखें, ताकि नमी नीचे से न चढ़ सके.

homelifestyle

बरसात में गेहूं को कैसे करें स्टोर ताकि उसमें न लगे कीड़े, जानिए आसान उपाय 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *