संभल में दूल्हे की मौत पर दु:खी हुए पीएम मोदी, राहत कोष से मदद का ऐलान, पल भर में बदल गया मंजर

0
संभल में दूल्हे की मौत पर दु:खी हुए पीएम मोदी, राहत कोष से मदद का ऐलान, पल भर में बदल गया मंजर


Last Updated:

Sambhal road accident : हादसे के वक्त बोलेरो में करीब 14 लोग सवार थे. तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी सीधे स्कूल की दीवार से टकरा गई.

पीएम मोदी. (पीटीआई)

संभल. उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भीषण सड़क हादसे के दौरान दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल सड़क हादसे पर दु:ख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर शोक संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो लाख और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की. उधर, हादसे में मृत चार लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंच गए हैं. बाकी चार का अलीगढ़ में पोस्टमार्टम हो रहा है. इस हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया था.

जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंदपुर गांव से बारात लेकर उघैती (बदायूं) जा रही बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में जनता इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दूल्हे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें से तीन लोगों ने बाद में दम तोड़ दिया.

मातम में बदली खुशियां
हादसे के वक्त बोलेरो में करीब 14 लोग सवार थे. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और गाड़ी सीधे स्कूल की दीवार से टकरा गई. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. जेसीबी मशीन की मदद से बोलेरो को काटकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया. घायलों को पहले जुनावई CHC में भर्ती कराया गया, जहां से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था.
हादसे के बाद गांव और मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है. शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं.

सीएम योगी का ट्वीट
सीएम योगी ने भी मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की. जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए.

homeuttar-pradesh

संभल में दूल्हे की मौत पर दु:खी हुए पीएम मोदी, राहत कोष से मदद का ऐलान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *