आशिकी के चक्कर में बेटी बनी कातिल, मां -प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या

0
आशिकी के चक्कर में बेटी बनी कातिल, मां -प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या


Last Updated:

Meerut News: मेरठ में हुए किसान सुभाष हत्याकांड का पुलिस ने 13 दिन के बाद खुलासा कर दिया है. आशिकी के चक्कर में बेटी और मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या करवा दी थी. इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को ग…और पढ़ें

यूपी पुलिस (प्रतिकात्मक तस्वीर)

मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में सामने आई एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने आखिरकार 13 दिन में खुलासा कर दिया है. 23 जून को किसान सुभाष की हत्या के पीछे जो सच सामने आया, उसने हर किसी को चौंका दिया. दरअसल, सुभाष की हत्या उसकी पत्नी, बेटी और बेटी के प्रेमी ने मिलकर की थी. इस मामले में पुलिस ने मां-बेटी और प्रेमी समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस जांच में पता चला कि मां-बेटी का सुभाष की मौजूदगी से प्रेम संबंधों में बाधा आ रही थी. सुभाष अपनी बेटी की गलत राह पर जा रही गतिविधियों से नाराज था और इसका विरोध करता था. ऐसे में मां-बेटी ने प्रेमी संग मिलकर सुभाष को रास्ते से हटाने की साजिश रची.

साजिश के तहत 23 जून को किसान सुभाष की हत्या कर दी गई. मामला शुरू में ब्लाइंड मर्डर का लग रहा था, लेकिन जानी थाना पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की ज्वाइंट कार्रवाई में पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने सुभाष की पत्नी, बेटी, बेटी के प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला न केवल एक जघन्य हत्या की कहानी है, बल्कि रिश्तों की मर्यादा को भी शर्मसार करने वाला है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बता दें कि मेरठ के जानी खुर्द के किसान सुभाष चंद्र (54) की विगत 23 जून की रात अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. कमर में गोली लगने पर किसान जान बचाने के लिए करीब 200 मीटर दौड़ा और गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर गिर गया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी. बेटे आयुष ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कराया था. पुलिस आखिरकार इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है.

homeuttar-pradesh

आशिकी के चक्कर में बेटी बनी कातिल, मां -प्रेमी के साथ मिलकर की पिता की हत्या



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *