जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा.. हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाले पर अब ED का शिकंजा, 100 करोड़ कहां से आए, चलेगा पता…

0
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा.. हिंदू लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाले पर अब ED का शिकंजा, 100 करोड़ कहां से आए, चलेगा पता…


Last Updated:

Jamaluddin alias Changur Baba : यूपी में लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाले जमालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा की जांच अब ईडी भी करेगी. ATS को जांच में पता चला है कि इस गैंग ने 100 करोड़ से अधिक की विदेशी फंडिंग ली है.

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर कसा ईडी का शिकंजा .

हाइलाइट्स

  • ईडी करेगी छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क की जांच
  • ATS को मिले हैं 100 करोड़ से अधिक लेनदेन के सुराग
  • लड़कियों को मुस्लिम बनाने का चल रहा थे बाद खेल
लखनऊ. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा (Jamaluddin alias Changur Baba) और उनके संबंधित संगठनों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत जांच शुरू की है. दरअसल, एटीएस को 100 करोड़ रुपये से अधिक के विदेशी लेन-देन की जानकारी मिली है, जो कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए किए गए थे. जिसके बाद अब इस मामले में ईडी की एंट्री हुई है.

सूत्रों के अनुसार, एटीएस ने पाया कि छांगुर बाबा ने फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके 40 से अधिक फर्जी संगठन बनाए थे. इन संगठनों के जरिए विदेशों से भारी मात्रा में धनराशि प्राप्त की गई, जिसका उपयोग उत्तर प्रदेश में आलीशान संपत्तियों, लग्जरी गाड़ियों और अन्य व्यावसायिक परिसंपत्तियों को खरीदने में किया गया. अब ईडी इन लेन-देन की जांच कर रही है ताकि अपराध की आय का पता लगाया जा सके और अंतिम लाभार्थियों की पहचान की जा सके.

ATS जांच में मिले हैं अहम सुराग

एटीएस की जांच में खुलासा हुआ कि बलरामपुर जिले से संचालित होने वाला छांगुर बाबा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा था, जो अवैध धर्मांतरण गतिविधियों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल था. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गिरोह ने 40 से अधिक बैंक खाते खोले, जो इन फर्जी संगठनों से जुड़े थे. इन खातों में विदेशी स्रोतों से धनराशि प्राप्त की गई, जिसे संपत्तियों और लग्जरी वाहनों की खरीद में इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा, धर्मांतरण के लिए वित्तीय प्रोत्साहन देने की बात भी सामने आई है.

ईडी अब शुरू करेगी जांच

ईडी अब एटीएस से इस मामले की अब तक की जांच रिपोर्ट प्राप्त करेगी. इसमें कुछ ऐसे दस्तावेज शामिल हैं, जो “इस्लामिक राष्ट्र” बनाने की बात कह रहे हैं. साथ ही गिरोह के सदस्यों द्वारा इस्लामिक देशों में लगभग 40 बार यात्रा करने के रिकॉर्ड भी हैं. इस मामले में गिरफ्तार लोगों में नीतू उर्फ नसरीन भी शामिल हैं, जिसे इस नेटवर्क की प्रमुख लीडर माना जा रहा है. ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हम वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहे हैं ताकि मनी लॉन्ड्रिंग की गहराई और विदेशी धन के दुरुपयोग का पता लगाया जा सके. हमारा ध्यान अवैध तरीकों से हासिल की गई संपत्तियों, जैसे आलीशान कोठियों और लग्जरी गाड़ियों को चिह्नित करने और जब्त करने पर है.”

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

Principal Correspondent, Lucknow

Principal Correspondent, Lucknow

homeuttar-pradesh

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा.. लड़कियों को मुस्लिम बनाने वाला अब ED के रडार पर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *