गैस, मोटापा, स्किन और नींद की दिक्कत? सिर्फ एक चम्मच सौंफ से मिलेगा छुटकारा!

0
गैस, मोटापा, स्किन और नींद की दिक्कत? सिर्फ एक चम्मच सौंफ से मिलेगा छुटकारा!


Last Updated:

Saunf Khane Ke Fayde: सौंफ, एक छोटा मसाला, सेहत के लिए वरदान है. डॉ. प्रियंका सिंह के अनुसार, यह पाचन सुधारता है और कई बीमारियों में असरदार है. सौंफ में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं.

हाइलाइट्स

  • सौंफ पाचन सुधारती है और बीमारियों में असरदार है.
  • सौंफ वजन घटाने और हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है.
  • सौंफ का सेवन अनिद्रा और डिटॉक्सिफिकेशन में लाभदायक है.
Fennel Seeds Benefits: हमारे किचन में रोज़ इस्तेमाल होने वाला एक छोटा-सा मसाला, सौंफ (Fennel Seeds), सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आमतौर पर भोजन के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाई जाने वाली सौंफ, पोषक तत्त्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसका सेवन ना सिर्फ पाचन सुधारता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों में भी असरदार माना जाता है.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की अनुभवी आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह (MD और PhD इन मेडिसिन) बताती हैं कि सौंफ का सेवन नियमित रूप से किया जाए तो यह शरीर के लिए एक संपूर्ण प्राकृतिक औषधि का काम करता है. उन्होंने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि जब कई बार अंग्रेजी दवाइयों का असर नहीं होता, तब भी सौंफ कारगर साबित होती है.

क्यों है सौंफ इतनी खास?
एक कप सूखी सौंफ में हजारों बीज होते हैं और इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और ज़िंक जैसे जरूरी पोषक तत्त्व होते हैं. साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं.

किन बीमारियों में फायदेमंद है सौंफ?
1. पाचन और मुंह से जुड़ी समस्याएं
सौंफ के नियमित सेवन से गैस, अपच, पेट फूलना, बदहजमी जैसी दिक्कतें दूर होती हैं. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं.
2. वजन घटाने और हृदय रोग
कम कैलोरी और अधिक फाइबर होने की वजह से सौंफ वजन घटाने में मददगार है. यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है और हृदय को भी स्वस्थ बनाए रखता है.
3. आंखों और त्वचा के लिए लाभदायक:
सौंफ में मौजूद विटामिन A आंखों की रोशनी बनाए रखने में सहायक है. एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को रोगमुक्त और चमकदार बनाते हैं.
4. अनिद्रा और डिटॉक्सिफिकेशन
सौंफ शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है और नींद की समस्या को भी नियंत्रित करती है.

सौंफ का सेवन कैसे करें?
खाने के बाद सौंफ को मिश्री के साथ खाएं, यह पाचन सुधारता है. इसके अलावा एक चम्मच सौंफ को रात में एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसका पानी पिएं. इसके अलावा सौंफ का पाउडर दूध में मिलाकर पी सकते हैं. रात को सोने से पहले सौंफ का सेवन करने से अनिद्रा की समस्या में राहत मिलती है.

सौंफ के सेवन में सावधानी बरतें
हालांकि सौंफ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति को कोई पुरानी बीमारी है या पहले से इलाज चल रहा है, तो बिना आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह के सौंफ का सेवन न करें. कुछ मामलों में यह नुकसान भी कर सकती है. डॉ. प्रियंका सिंह का कहना है कि सौंफ का सेवन चिकित्सकीय सलाह के साथ किया जाए तो यह एक बेहतरीन प्राकृतिक औषधि का काम करती है.

homelifestyle

गैस, मोटापा, स्किन और नींद की दिक्कत? सिर्फ एक चम्मच सौंफ से मिलेगा छुटकारा!

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *