साल में सिर्फ 3 महिने मिलता हैं ये फल, पत्ती से लेकर जड़ तक में औषधीय गुण
Last Updated:
डॉक्टर सुरेश कुमार ने कहा कि बेल का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय उपयोग पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में होता है. इसकी गूदे से बना शरबत या मुरब्बा कब्ज, गैस, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसमें मौजूद…और पढ़ें
गर्मियों में कई ऐसे फल बाजार में आते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. ऐसा ही एक फल बेल (Bael) है, जिसे बिलपत्र या श्रीफल भी कहा जाता है. यह एक औषधीय गुणों से भरपूर फल है, जो आयुर्वेद में प्राचीन काल से इस्तेमाल होता आ रहा है. यह गर्मियों में विशेष रूप से उपयोगी होता है. शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों से बचाने की ताकत रखता है. बेल का फल, पत्ते, बीज और जड़ सब कुछ औषधि की तरह काम करते हैं.
जूस विक्रेता अमन कुमार ने लोकल 18 से कहा कि हम 4 साल से बेल के जूस की दुकान लगाते हैं गर्मियों के मौसम में काफी डिमांड रहती है. इस समय ₹20 से लेकर ₹50 तक का गिलास हमारे मिलता है. यहां लोग अपनी जरूरत के हिसाब से बिल का जूस और शरबत पीते हैं.कई बीमारियों के लिए भी फायदेमंद होता है.
बेल कब्ज के लिए रामबाण
आयुर्वैदिक डॉक्टर सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बेल का सबसे प्रमुख और लोकप्रिय उपयोग पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में होता है. इसकी गूदे से बना शरबत या मुरब्बा कब्ज, गैस, एसिडिटी और दस्त जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसमें मौजूद टैनिन आंतों की सूजन को कम करने. उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है. अगर किसी को बार-बार लूज मोशन या पेचिश की शिकायत हो, तो बेल का सेवन रामबाण साबित हो सकता है. बेल के कच्चे फल को उबालकर उसका गूदा खाने से आंतों में जमे बैक्टीरिया खत्म होते हैं.