JNU Admission: B.Tech, BA, B.Sc. में एडमिशन का मौका, जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई?

0
JNU Admission: B.Tech, BA, B.Sc. में एडमिशन का मौका, जानें कौन कर सकता है अप्‍लाई?


Last Updated:

JNU Admissions 2025: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की गिनती देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में होती है. हर साल लाखों युवा इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने का सपना देखते हैं. इस साल यहां एडमिशन शुरू हो गए हैं.

JNU Admissions 2025, JNU Courses, JNU Fees: जेएनयू में एडमिशन कैसे मिलेगा?

हाइलाइट्स

  • JNU में UG और COP कोर्सेज में एडमिशन लें.
  • कोर्सेज के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू.
  • jnuee.jnu.ac.in पर जाकर करें अप्‍लाई.
JNU Admissions 2025: अगर आप जेएनयू (JNU) में पढ़ने का सपना देखते हैं तो मौका है हाथ से न जाने दें.जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने 2025-26 के लिए स्नातक (UG)और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी (COP) कोर्सेज के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अगर आप 12वीं पास हो या ग्रेजुएशन की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत अप्‍लाई कर दें.

JNU UG Admission 2025 Registration: कब तक और कैसे करें अप्लाई?

आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2025 है.इसके लिए जेएनयू की वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.वहां Candidate Login सेक्शन में जाकर अपनी NTA आवेदन संख्या और जन्म तिथि डालकर लॉग इन करें.फिर UG या COP कोर्स चुनें.अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसे डिटेल्स भरें. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.UG के लिए ₹313 और COP के लिए ₹264 का प्री-एडमिशन शुल्क ऑनलाइन पे करना होगा और फॉर्म सबमिट कर दें. अगर कुछ गलती हो गई तो 16-17 जुलाई के बीच सुधार कर सकते हैं. सब कुछ चेक करके प्रिंटआउट ले लें,ताकि बाद में दिक्कत न हो.

JNU Admission 2025: कब आएगी मेरिट लिस्ट?

जेएनयू (JNU)में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 23 जुलाई 2025 को आएगी. अगर आपका नाम इसमें है तो 23 से 25 जुलाई के बीच वेबसाइट पर लॉग इन करके शुल्क पे करना होगा और दस्तावेज सत्यापित करना होगा. ये नामांकन के पहले की प्रक्रिया है.

JNU Courses 2025: कौन से कोर्स और कैसे मिलेगा दाखिला?

B.Tech: JEE Main स्कोर से मिलेगा और सीट जोसा या DASA स्कीम से मिलेगी.
BA (ऑनर्स) विदेशी भाषा, B.Sc आयुर्वेद जीव विज्ञान, COP: ये CUET UG 2025 स्कोर पर बेस्ड हैं.CUET स्‍कोर के आधार पर एडमिशन मिलेगा.इन कोर्सेज के लिए जेएनयू का ई-प्रॉस्पेक्टस चेक कर लें,ताकि सारी डिटेल्स क्लियर हो जाएं.

JNU Admission Process: तैयारी के लिए क्या करें?

– वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर रोज चेक करें.
– अपने डॉक्यूमेंट्स (मार्कशीट, ID) तैयार रखें.
जेएनयू जैसे बड़े इंस्टीट्यूट में दाखिला पाने का मौका है.जल्दी से फॉर्म भर दें और अपने सपनों को हकीकत बनाएं.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

JNU Admission: B.Tech, BA, B.Sc. में एडमिशन का मौका, कौन कर सकता है अप्‍लाई?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *