धोखा था प्यार, एजेंडा था धर्मांतरण! इटावा में लव जिहाद का बड़ा खुलासा

0
धोखा था प्यार, एजेंडा था धर्मांतरण! इटावा में लव जिहाद का बड़ा खुलासा


Last Updated:

Etawah Latest News: इटावा के भरथना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया. बाद में जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव डालने लगा. पुलिस ने युवती को बरामद कर आ…और पढ़ें

हिंदू बनकर किया प्यार, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा.

हाइलाइट्स

  • इटावा के भरथना क्षेत्र से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया.
  • मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया.
  • बाद में जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव डालने लगा.
इटावा: उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन को लेकर कानून काफी सख्त है. इसके बावजूद कुछ लोग अपनी असली पहचान छिपाकर मासूम लड़कियों को जाल में फंसा रहे हैं. ताजा मामला इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के समसपुर गांव से सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक ने पहले हिंदू बनकर लड़की के परिवार से नजदीकी बढ़ाई, फिर उसे प्रेमजाल में फंसाकर भगाकर ले गया. बाद में उस पर जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव डालने लगा.

दरअसल, समसपुर गांव के निवासी शिव शंकर की 19 साल की बेटी प्रियांशी बीते 8 जुलाई से लापता थी. काफी खोजबीन के बाद 11 जुलाई को परिजनों ने भरथना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिजनों के मुताबिक, एक युवक जो खुद को राजकुमार प्रजापति बताता था, अक्सर उनके घर आता-जाता था. वह खुद को उनकी ही जाति का बताता, हाथ में कलावा बांधता, माथे पर तिलक लगाता और कहता कि वो हर शनिवार शनि मंदिर जाता है. इसी भरोसे के चलते उसका घर में आना-जाना हो गया.

लड़की ने रोते हुए भाई से बताई पूरी कहानी
12 जुलाई की रात को प्रियांशी ने अपने छोटे भाई को फोन कर जो खुलासा किया, उसने सभी के होश उड़ा दिए. फोन पर रोते हुए उसने बताया कि जिस लड़के को वह राजकुमार समझ रही थी, वो असल में मुस्लिम युवक सलमान अली उर्फ सोहिल है, जो बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर गांव का रहने वाला है. उसने पहचान छुपाकर न सिर्फ झूठ बोला, बल्कि अब जबरन निकाह करने और मुसलमान बनने का दबाव भी डाल रहा है.

परिजनों ने पुलिस को दी सूचना
प्रियांशी के बयान के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. भरथना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सलमान को गिरफ्तार कर लिया और युवती को भी बरामद कर लिया गया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. इस मामले में भरथना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5(1) समेत IPC की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है.

पूरे मामले की जांच कर रही पुलिस
भरथना के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक सलमान की गिरफ्तारी के बाद युवती को सुरक्षित पुलिस कस्टडी में लिया गया है और उसका बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई गिरोह शामिल है या आरोपी अकेले ही इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है.

इटावा के एसपी ने दी जानकारी
इटावा के एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. यह घटना सिर्फ एक लड़की से धोखे का मामला नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक चेतावनी भी है. ऐसे मामलों में पहचान छिपाकर धार्मिक छल का इस्तेमाल करना न सिर्फ कानूनन अपराध है बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचाता है.

homeuttar-pradesh

धोखा था प्यार, एजेंडा था धर्मांतरण! इटावा में लव जिहाद का बड़ा खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *