ममता पर भारी पड़ा प्रेमी का प्यार, यूपी में एक और बड़ी हत्या, मां ने बेटी को मार डाला
Last Updated:
UP live news in hindi: अगर आप उत्तर प्रदेश की खबरों को पढ़ने में रुचि रखते हैं तो हमारे साथ यानी कि न्यूज18 हिंदी के साथ बने रहिए. हम आपको उत्तर प्रदेश की छोटी से बड़ी खबरों की जानकारी देंगे और उससे जुड़े सारे …और पढ़ें
यूपी लाइव समाचार.
Ayodhya News: अयोध्या के होटल में युवक ने की खुदकुशी
उधार दिया हुआ पैसा ना मिलने पर भोला गुप्ता नाम के युवक ने होम स्टे के कमरे में जहर खाकर दी जान. अयोध्या कोतवाली के दर्शननगर स्थित माधव होम स्टे में दी जान. युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. सुसाइड नोट में लिखा कि दर्शननगर के ही विनायक गेस्ट हाउस के मालिक शिवकुमार मौर्य ने चार लाख रुपये उधार लिया था. वापस न करने पर जहर खाकर जान दे रहा हूं. होम स्टे के लिए ब्रोकर का काम करता था मृतक भोला गुप्ता. होम स्टे के लिए लाता था कस्टमर. थाना महाराजगंज के भदौली गांव का रहने वाला था मृतक भोला गुप्ता.
वाराणसी अस्सी घाट डूब गया है, और वहां के पांडा और पुरोहितों को अपनी सामग्री खुद हटानी पड़ रही है. साथ ही प्रयागराज संगम पर गंगा और जमुना का पानी इस समय संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के अंदर तक पहुंच गया है. पहाड़ों पर लगातार बारिश होने और डैम से पानी छोड़े जाने से गंगा नदी उफान पर है. बलिया में गंगा नदी ने खतरा बिंदु को पार लिया है. जबकि गाजीपुर में नदी का पानी चेतावनी बिंदु के पार पहुंच चुका है. इससे नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है. भदोही में गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. मिर्जापुर और चंदौली में गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है.
Raebarelli News: राहुल गांधी आज आएंगे रायबरेली
राहुल गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा आज से. देर शाम राहुल गांधी लखनऊ से बाई रोड पहुंचेंगे रायबरेली. भुएमऊ गेस्ट हाउस रुकेंगे. 17 जुलाई को सुबह 10 बजे ऊंचाहार विधानसभा के बाबूगंज में करेंगे वर्कर्स मीटिंग. दोपहर 1बजे प्रजापति समाज के साथ होटेल शांति ग्रैंड इन मे करेंगे बैठक. शाम चार बजे हरचंदपुर विधानसभा के सतांव ब्लॉक में कार्यकर्ताओ के साथ करेंगे मीटिंग.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति को फंसाने के लिए अपनी 6 साल की बेटी को मार डाला. बच्ची की मौत 15 जुलाई को हुई थी. 6 वर्षीय सना फराह खान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी. बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने बच्ची की मां रोशनी खान और उसके लिव इन पार्टनर उदित जायसवाल को हिरासत में ले लिया. लाश से आ रही बदबू और बार बार बयान बदलने के कारण रोशनी फंस गई. रोशनी ने पति शाहरुख पर बेटी सना की हत्या का आरोप लगाया था.
मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक को लाश के पुराने होने का शक हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लाश के 36 घंटे पहले के होने की पुष्टि हुई. दम घुटने से हुई थी सना की मौत.
हमीरपुर में मजदूर की पिटाई
हमीरपुर जिले में कार सवार आधा दर्जन दबंगों ने मजदूर के साथ मारपीट कर दी. फैक्ट्री से वापस घर जा रहे मजदूर को दबंगों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा है. युवक को पीट पीट कर दबंग फरार हो गए. दबंगों की मारपीट से युवक का सिर फट गया और चेहरे पर भी कई चोट आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पंधरी गांव के पास का मामला है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें