Aligarh News : AMU में तिलक लगाने पर ताने…हिंदू कर्मचारी ने लगाया भेदभाव का आरोप, मचा हंगामा
Last Updated:
AMU News : अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार विवादों में है. यूनिवर्सिटी के कर्मचारी नेता ने संस्थान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तिलक लगाकर कार्यालय आने पर निशाना बनाये जाने का आरोप है.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी
जानें क्या है मांग?
आशीष शर्मा ने स्पष्ट किया कि वे अपने सभी दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और उनके कार्य को लेकर आज तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वेतनवृद्धि और पदोन्नति जैसी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके विभाग में बाहरी व्यापारियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि अन्य अधिकारियों के साथ ऐसा नहीं किया जा रहा. शर्मा ने कहा कि पहले लोग सांसद सतीश गौतम के बयानों को राजनीति करार देते थे, लेकिन अब वे खुद उस भेदभाव को झेल रहे हैं. शर्मा ने विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर और रजिस्ट्रार से औपचारिक शिकायत करने की बात कही है. उन्होंने निष्पक्ष जांच और धार्मिक स्वतंत्रता के साथ काम करने के अधिकार की मांग की है.