चेन खींचकर ट्रेन रुकवाने वाले यात्रियों में औसतन डिवीजन में रोजाना 5 गिरफ्तार

0
चेन खींचकर ट्रेन रुकवाने वाले यात्रियों में औसतन डिवीजन में रोजाना 5 गिरफ्तार


Last Updated:

झांसी मंडल रेलवे ने बिना उचित कारण ट्रेन की चेन खींचने पर सख्त कार्रवाई की है. जनवरी से जून 2025 तक 916 लोगों को गिरफ्तार कर 2,51,140 रुपये जुर्माना वसूला गया.

सांकेतिक फोटो
झांसी. झांसी मंडल रेलवे ने बिना उचित कारण ट्रेन की चेन खींचने (अलार्म चेन पुलिंग) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है.  जनवरी 2025 से जून 2025 तक 916 लोगों को इस अपराध में गिरफ्तार किया गया. इन पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 2,51,140 रुपये का जुर्माना वसूला गया. झांसी मंडल रेलवे यात्रियों को सुरक्षित और समय पर यात्रा सुविधा देने के लिए लगातार काम कर रहा है. इसके तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने चेन खींचने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया.

इस अभियान में ग्वालियर स्टेशन पर 332, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर 143, ललितपुर पर 105, मुरैना पर 104, चित्रकूट पर 75, बांदा पर 51, महोबा पर 48, झांसी लोको पर 24, उरई पर 21, खजुराहो पर 8 और भीमसेन स्टेशन पर 5 लोगों को पकड़ा गया.

इन सभी के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे बिना उचित कारण के चेन न खींचें, क्योंकि यह एक दंडनीय अपराध है. चेन खींचने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी होती है. कई बार बीमार यात्री समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते, परीक्षा देने जा रहे छात्रों की परीक्षा छूट जाती है, या जरूरी काम के लिए यात्रा कर रहे लोगों को देरी का सामना करना पड़ता है.

इसके अलावा, ट्रेनों की समयबद्धता भी बिगड़ती है, जिससे रेलवे की सेवाओं पर बुरा असर पड़ता है.रेलवे ने स्पष्ट किया कि चेन खींचना केवल आपात स्थिति, जैसे कोई दुर्घटना या गंभीर खतरा होने पर ही उचित है. बेवजह चेन खींचने से न केवल रेलवे नियमों का उल्लंघन होता है, बल्कि अन्य यात्रियों की यात्रा भी प्रभावित होती है. झांसी मंडल रेलवे ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है ताकि सभी को सुरक्षित और समय पर यात्रा का लाभ मिल सके.रेलवे सुरक्षा बल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके.

homeuttar-pradesh

चेन खींचकर ट्रेन रुकवाने वाले यात्रियों में औसतन डिवीजन में रोजाना 5 गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *